1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने अपने दोस्तों के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, क्या न्यूयॉर्क से आ गई हैं वापस ?

सारा अली खान ने अपने दोस्तों के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, क्या न्यूयॉर्क से आ गई हैं वापस ?

 Published : Apr 18, 2019 04:19 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 04:19 pm IST

सारा अली खान (Sara Ali Khan) पिछले कुछ दिनों से अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने हॉलिडे की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Sara Ali Khan - India TV Hindi
Sara Ali Khan Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान (Sara Ali Khan) पिछले कुछ दिनों से अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने हॉलिडे की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि मैं तुमलोगों को अभी से मिस कर रही हूं। सारा का पोस्ट इस तरफ इशारा करता है कि या तो वो जल्द भारत लौटने वाली हैं या फिर लौट चुकी हैं। सारा अपनी अगली फिल्म 'लव आज कल 2' के दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर न्यूयॉर्क गई थीं। फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं और इसे इम्तियाज़ अली डायरेक्ट कर रहे हैं।

सारा ने पिछले साल 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अभिषेक कपूर की फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। इसके बाद वो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नज़र आई थीं।

'कॉफी विद करण 6' में सारा ने अपने पापा सैफ के साथ शिरकत की थी। शो में उन्होंने कहा था कि उन्हें कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं और वो उन्हें डेट करना चाहती हैं। इसके बाद से कार्तिक और सारा के अफेयर के खूब चर्चे होने लगे। हालांकि दोनों ने इन खबरों का खंडन किया है।

सारा अपने क्यूट अंदाज़ के कारण फैंस के बीच काफी फेमस हो गई हैं। वो वरुण धवन के साथ 'कुली नम्बर 1' के रीमेक में भी नज़र आएंगी, जिसे डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे।

Also Read:

Student of the year 2 का पहला गाना 'जवानी' हुआ रिलीज, क्या आपने देखा

Kalank Box Office Collection Day 1: वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

सलमान खान ने 'Bharat' का नया पोस्टर किया शेयर, नेवी ऑफिसर बने आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन