1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Student of the year 2 का पहला गाना 'जवानी' हुआ रिलीज, क्या आपने देखा

Student of the year 2 का पहला गाना 'जवानी' हुआ रिलीज, क्या आपने देखा

 Published : Apr 18, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 03:02 pm IST

Student of the year 2 फिल्म का पहला गाना 'जवानी' आज रिलीज होने जा रहा है। टाइगर श्रॉफ ने फोटो शेयर करके गाने की जानकारी दी।

New song of Student of the year 2 release today- India TV Hindi
New song of Student of the year 2 release today Image Source : INSTAGRAM/ANANYA PANDAY

करण जौहर(Karan johar) की फिल्म Student of the year 2(Student Of the year 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे(Ananya Paday) अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद पहला गाना 'जवानी' रिलीज हो गया है। ये गाने आरडी वर्मन का गाना 'ये जवानी है दिवानी' का रिमिक्स है।

इस गानें को विशाल और शेखर ने अपनी आवाज दी है।

अनन्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्या आप पुराने स्कूल को महसूस कर सकते हैं?  द जवानी गाना आज रिलीज होगा।

वहीं टाइगर श्रॉफ ने यही फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज Student of the year 2 ke 'द जवानी' गाना रिलीज होगा।

शेयर की गई फोटो में अनन्या,टाइगर और तारा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Student of the year 2 फिल्म 10 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रही है। ट्रेलर में टाइगर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। साथ ही ट्रेलर टाइगर, अनन्या, तारा के बीच लव ट्राएंगल की ओर भी इशारा कर रही है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' 2012 में रिलीज़ हुई थी, जिससे वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू किया था।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की ही तरह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में भी ट्रॉफी जीतने की रेस है। फिल्म में समीर सोनी भी हैं, जो स्कूल के प्रिंसिपल बने हैं। वहीं तारा डांस कॉम्पटीशन जीतने की चाह रखती हैं। अनन्या का टॉम बॉय अवतार ट्रेलर में देखने को मिल रहा है।

फिल्म में एक गाने में विल स्मिथ डांस करते नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले करण जौहर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें विल स्मिथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- 'जब विल स्मिथ राधा पर डांस करते हुए।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सलमान खान ने 'Bharat' का नया पोस्टर किया शेयर, नेवी ऑफिसर बने आए नजर

दीपिका पादुकोण की 'छपाक' के सेट से वीडियो हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन