1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Student of the year 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद वायरल हो रहे हैं फनी मीम

Student of the year 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद वायरल हो रहे हैं फनी मीम

 Published : Apr 12, 2019 05:11 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 05:12 pm IST

फिल्म Student of the year 2 का ट्रेलर आए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और अभी से इसके मीम्स बनान शुरू हो गए हैं।

Student of the year 2- India TV Hindi
Student of the year 2 Image Source : INSTAGRAM

आज करण जौहर की फिल्म Student of the year 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ(Tiger shroff), तारा सुतारिया(Tara sutaria) और अनन्या पांडे(Ananya pandey) अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर आए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और अभी से इसके मीम्स बनान शुरू हो गए हैं।

आपको बता दें Student of the year 2 करण जौहर की ही 2012 में आई फिल्म Student of the year का सीक्वल है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन अहम भूमिकाल निभाते नजर आए थे।

Student of the year 2 में भी पहली फिल्म की तरह एक ट्रॉफी को लेकर लड़ाई है क्योंकि हर स्टूडेंट Student of the year बनना चाहता है। इस बार फिल्म में आपको विल स्मिथ की छोटी सी झलक भी नजर आने वाली है। तो आइए आपको उन फनी मीम्स के बारे में बताते हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज होने के बाद वायरल हो रहे हैं।

Student of the year 2 फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज किए जा चुके हैं। यह फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सलमान खान इस वजह से किसिंग और न्यूडिटी से रहते हैं दूर

कभी नहीं सोचा था कि निक से शादी होगी: प्रियंका चोपड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन