1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 90s का कल्ट शो 'सांस' दोबारा शुरू करेंगी नीना गुप्ता

90s का कल्ट शो 'सांस' दोबारा शुरू करेंगी नीना गुप्ता

 Published : Feb 28, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 05:00 pm IST

'सांस' वर्ष 1990 के दशक में टेलीविजन के प्रतिष्ठित धारावाहिकों में से एक था। इसमें एक स्वतंत्र भारतीय महिला की कहानी को दिखाया गया था जो अपने पति के विवाहेतर संबंध से जूझती नजर आती है।

सांस- India TV Hindi
सांस

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता 1990 के अपने लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'सांस' को दोबारा शुरू करने के लिए एक मंच की तलाश कर रही हैं। नीना ने आईएएनएस को फोन पर कहा, "मैं 'सांस' को दोबारा लांच करना चाहती हूं और इसके लिए मैं एक ऐसे मंच की तलाश में हूं जहां हम इसे अच्छे से दोबारा लांच कर सकें। फिर चाहें वह डिजिटल माध्यम हो या टीवी..मैं किसी भी मंच के लिए तैयार हूं।"

'सांस' वर्ष 1990 के दशक में टेलीविजन के प्रतिष्ठित धारावाहिकों में से एक था। इसमें एक स्वतंत्र भारतीय महिला की कहानी को दिखाया गया था जो अपने पति के विवाहेतर संबंध से जूझती नजर आती है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री के अनुसार, इस नए शो का शीर्षक 'सांस' नहीं होगा और एक अलग शीर्षक के साथ रिलीज किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा, "दो साल से हम शो को फिर से लांच करने की योजना बना रहे हैं। बस एक बार हमें एक मंच मिल जाए तो हम तुरंत इस पर काम शुरू कर देंगे। इसके अलावा मैंने पहले एक विशेष चैनल के लिए एक प्रारंभिक एपिसोड शूट किया था, लेकिन अब इसे कौन प्रसारित करता है, इसके आधार पर मुझे इसे फिर से शूट करना होगा।" 

Also Read:

वीना मलिक ने उड़ाया IAF पायलट अभिनंदन का मज़ाक, स्वरा भास्कर-सौम्या टंडन ने लगाई लताड़

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता कुमार की रोका सेरमनी की Inside तस्वीरें और वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन