Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भारत' में सलमान खान के लुक के बाद सामने आया कटरीना कैफ का लुक, शेयर करके लिखा- 'और हमारी जिंदगी में आईं मैडम सर'

'भारत' में सलमान खान के लुक के बाद सामने आया कटरीना कैफ का लुक, शेयर करके लिखा- 'और हमारी जिंदगी में आईं मैडम सर'

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Apr 17, 2019 11:50 am IST, Updated : Apr 17, 2019 12:00 pm IST

सलमान खान(Salman khan) की आने वाली फिल्म भारत(Bharat) का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आ रही हैं।

BHARAT- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN BHARAT

सलमान खान(Salman khan) की आने वाली फिल्म भारत(Bharat) का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आ रही हैं। जहां इससे पहले 2 पोस्टर रिलीज हो चुके है। जिनमे सलमान खान के लुक में नजर आएं थे। सलमान खान ने इस लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'और हमारी जिंदगी में आईं मैडम सर'

कटरीना के लुक की बात करें तो वह व्हाइट शर्ट और खाकी पैंट के साथ कर्ली हेयर में नजर आ रही है। वहीं सलमान खान हेलमेट लगाए हुए जवान लुक में नजर आ रहे है।

फिल्म भारत में सलमान खान 18 साल के  लड़के से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के रोल में दिखेंगे। भारत में सलमान खान 6 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे।  यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी एक अलग अंदाज में देखने को मिलेंगे।

भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी तीसरी बार साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों ने साथ में सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्म साथ बनाई है। उम्मीद की जा रही है कि इन दो फिल्मों की तरह यह फिल्म भी सुपरहिट होगी और नए रिकॉर्ड कायम करेगी।

कटरीना कैफ ने भी फिल्म 'भारत' से कल अपना लुक शेयर किया था। फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

भारत में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

Kalank Movie Review, Box Office Collection Live Update: दर्शकों के दिलों को छू रही है कलंक के रुप-जफर की लवस्टोरी!

कंगना रनौत-राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' का नया पोस्टर रिलीज, 21 जून होगी फिल्म रिलीज

सलमान खान का 'Bharat' लुक पेरिस हिल्टन को आया पसंद, कुछ ऐसा दिया रिएक्शन

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement