सोशल मीडिया पर जरीन खान (Zareen Khan) को उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स के लिए ट्रोल किए जाने पर अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) उनके समर्थन में आगे आई हैं और कहा है कि वह बिल्कुल परफेक्ट हैं।
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा: "जरीन तुम खूबसूरत और साहसी हो और जैसी हो बिल्कुल परफेक्ट हो। हैशटैग एप्रीसिएशन पोस्ट हैशटैग लुक बीयोन्ड द बॉडी।"
जरीन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं और उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
इसके बाद जरीन ने एक पोस्ट में लिखा, "अपनी खामियों पर पर्दा डालने के बजाय उन्हें गर्व से स्वीकार करते हुए।"
जरीन ने कहा, "उन लोगों के लिए है जो ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि मेरे पेट के साथ क्या हुआ है, यह एक इंसान का स्वाभाविक पेट है जिसने 15 किलो वजन घटाया है और जब सर्जरी या फोटोशॉप की मदद से इसे ठीक नहीं किया गया हो तो ये ऐसे ही दिखता है।"
जरीन ने आगे कहा, "मैं हमेशा से ही ऐसी रही हूं जो रीयल होने में यकीन रखती हूं और अपनी खामियों को छिपाने के बजाय उन्हें गर्व के साथ गले लगाती हूं।"