1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Golmaal 4’ में अरशद वारसी अब तक के सबसे मजाकिया अंदाज में आएंगे नजर

‘Golmaal 4’ में अरशद वारसी अब तक के सबसे मजाकिया अंदाज में आएंगे नजर

'गोलमाल' श्रृंखला के चौथे सीक्वल को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। इस बार भी फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयास तलपड़े जैसे सितारे एक बार फिर अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। हालांकि...

golmaal 4- India TV Hindi
golmaal 4

मुंबई: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'गोलमाल' श्रृंखला के चौथे सीक्वल को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। इस बार भी फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयास तलपड़े जैसे सितारे एक बार फिर अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। हालांकि इनके साथ परिणीति चोपड़ा और तब्बू जैसी कुछ हस्तियां भी शामिल हुई हैं। फिल्म की शूटिंग में व्यस्त अरशद ने कहा है कि वह इस फिल्म में इन दिनों अब तक के सबसे मजेदार हिस्से की शूटिंग कर रहे हैं।

अरशद ने ट्विटर पर कहा, "गोलमाल 4' की पूरी टीम के साथ आज काम का दिन पागलपन से भरा होगा। कुछ बेहद मजाकिया हिस्से की शूटिंग करनी है।" अरशद 2006 में पहली बार आई इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'गोलमाल' से लगातार इसका हिस्सा रहे हैं। गोलमाल के सभी सीक्वल का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

इसके पिछली तीनों सीरीज को दर्शकों के बीच खीब पसंद किया गया था। उम्मीद की जा रही हैं कि पिछली श्रृंखलाओं की तरह यह भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी। जबसे इसके चौथे सीक्वल पर तैयारियां शुरु हुई हैं, तभी से दर्शकों में इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता बनी हुई है।

Latest Bollywood News