1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असम पुलिस ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया Chandrayaan 2 लॉन्च, शेयर किया प्रभास के 'बाहुबली' का ये फेमस पोस्टर

असम पुलिस ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया Chandrayaan 2 लॉन्च, शेयर किया प्रभास के 'बाहुबली' का ये फेमस पोस्टर

असम पुलिस ने कुछ अलग अंदाज में चंद्रयान 2 लॉन्च सेलिब्रेट किया है। उन्होंने बाहुबली का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसे सेलिब्रेट किया है।

chandrayaan 2- India TV Hindi
Image Source : TWITTER chandrayaan 2

इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान 2 लॉन्च किया है। जिसे असम पुलिस ने कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है। उन्होंने 'बाहुबली' का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें प्रभास शिवलिंग की जगह बहुत बड़े चंद्रमा को अपने कंधे पर रखकर ले जा रहे हैं।

असम पुलिस ने इस पोस्टर के साथ फिल्म बाहुबली को एक नए टैग लाइन के साथ नाम दिया। चंद्रयान 2. चंद्रमा और उससे आगे। यह पोस्टर शेयर करते हुए असम पुलिस ने लिखा- मुबारक हो इसरो। बाहूबली चंद्रयान 2 के साथ चांद की जर्नी पर गया है, उसी तरह आपने अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है।  सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि मैनकाइंड और यहां तक कि मूनकाइंड भी आज गर्व महसूस कर रहे हैं।

आपको बता दें जो रॉकेट चंद्रयान 2 स्पेस में भेजा गया है उसका नाम बाहुबली है।

चंद्रयान 2 के लॉन्च पर होने पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर इसरो को बधाई दी थी। बाहुबली एक्टर प्रभास ने भी लॉन्च की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Also Read:

शिल्पा शेट्टी क्रूज पर मस्ती करती आईं नजर, खुद कहा आखिरी तक जरुर देखें वीडियो

ऋषि कपूर ने कैंसर को लेकर की खुलकर बात, बताया- बीमारी के दौरान रणबीर कपूर ने कैसे थामा पिता का हाथ

Latest Bollywood News