आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, कमाई में 'ड्रीम गर्ल' को मात देकर आगे निकली 'बाला'
आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, कमाई में 'ड्रीम गर्ल' को मात देकर आगे निकली 'बाला'
IANS
Published : Nov 09, 2019 05:21 pm IST, Updated : Nov 09, 2019 05:24 pm IST
'बाला' ने अपने पहले ही दिन 10.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'बाला' फिल्म में आयुष्मान खुराना
मुंबई: आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म 'बाला' ने अपने पहले ही दिन 10.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। आयुष्मान के करियर की यह पहली फिल्म है, जो उनके लिए अब तक की सबसे अच्छी ओपेनर साबित हुई है। 'बाला' की पहले दिन की कमाई ने उनकी आखिरी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को भी मात दे दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन 10.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
आयुष्मान ने कहा, "'बाला' के साथ हम सबसे ज्यादा संभावित मनोरंजक तरीके से कुछ बेहद ही सशक्त और मजबूत संदेश दे रहे हैं और मुझे इस बात की खुशी है कि पहले ही दिन लोग इससे तुरंत जुड़ पाए।"
आठ नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में समय से पहले गंजेपन का शिकार हुए एक युवक का किरदार निभाने वाले आयुष्मान ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म पूरे भारत का मनोरंजन करें, क्योंकि केवल इस तरीके से वह सबकुछ कह पाएंगे जो 'बाला' कहने की कोशिश कर रही है।"
इस बेहतरीन शुरुआत का श्रेय आयुष्मान फिल्म की पूरी टीम को देते हैं। आयुष्मान जल्द ही 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्म में नज़र आएंगे।