1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bala Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Bala Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Nov 09, 2019 09:51 am IST,  Updated : Nov 09, 2019 11:26 am IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

Bala boxx office collection day 1- India TV Hindi
बाला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बाला' रिलीज हो गई है। पहले दिन के रिव्यू के मुताबिक यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। बाला आयुष्मान खुराना की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बाला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया फिल्म ने पहले दिन 10.15 करोड़ की कमाई की है।

'बाला' के साथ 8 नवंबर को दो और फिल्में 'सैटेलाइट शंकर' और 'बायपास रोड' रिलीज हुई हैं। सैटेलाइट शंकर में सूरज पंचोली अहम भूमिका निभाते नजर आए थे तो वहीं बायपास रोड में नील नितिन मुकेश नजर आए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया आयुष्मान खुराना की बाला 8 नवंबर को रिलीज हुई बड़ी फिल्म है। भारत में 3000 स्क्रीन्स पर बाला रिलीज हुई हैं।

बाला का टीज़र रिलीज होते ही लोगों को बहुत पसंद आया था।आयुष्मान खुराना शाहरुख खान की तरह डांस करते नजर आए हैं। वहीं भूमि पेडनेकर सांवली लड़की का किरदार निभाती नजर आई हैं। यामी गौतम टिक टॉक सेंसेशन का किरदार निभाती नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन