1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Filhall Song Out: अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज, लोगों की जुबां पर छाया गाना

Filhall Song Out: अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज, लोगों की जुबां पर छाया गाना

 Published : Nov 09, 2019 04:59 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 05:00 pm IST

फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस करने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है।

Filhall Song Out: Akshay Kumar and Nupur Sanon- India TV Hindi
अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' रिलीज हो गया Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षर कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' रिलीज हो गया है। इसे अक्षय और कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन पर फिल्माया गया है। गाना रिलीज होने से कुछ दिन पहले इसका टीजर आया था, जिसके बाद फैंस बेसब्री से इस सॉन्ग का इंतज़ार कर रहे थे।

'फिलहाल' गाना यूट्यूब पर आते ही छा गया है। इस सॉन्ग को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। अक्षय और नुपुर की जोड़ी और उनका रोमांस सभी को भा गया है।

करतारपुर कॉरिडोर खुलने से उत्साहित धर्मेंद्र ने शेयर की पगड़ी वाली तस्वीर, मांगी ये दुआ

इस गाने को 'किस्मत', 'पछताओगे' और 'कोका' जैसे हिट सॉन्ग बनाने वाले मेकर्स ने बनाया है। वीडियो को अरविंद खैरा ने डायरेक्ट किया है, जबकि लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। सिंगर और म्यूजिक बी प्राक का है। 

अक्षय कुमार ने कुछ दिन पहले गाने का टीजर शेयर किया था, जिस पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला था। लोगों ने ये तक कमेंट किया कि इस वीडियो को देखने के बाद अक्षय और कैटरीना कैफ की 'नमस्ते लंदन' फिल्म की याद आ गई। 

'सूर्यवंशी' के सेट पर अक्षय कुमार को लगी चोट, ट्रीटमेंट के बाद शुरू की शूटिंग

फैंस के कमेंट्स पढ़ने के बाद अक्षय ने कैटरीना कैफ संग वीडियो बनाकर शेयर किया और लिखा कि इत्तेफाक से इन दिनों कैटरीना के साथ 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहा हूं। आप सभी के लिए एक सरप्राइज है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। इनमें 'गुड न्यूज', 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज', 'लक्ष्मी बॉम्ब' शामिल हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन