1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह से सुशांत सिंह राजपूत तक, ये बॉलीवुड सितारे बड़े पर्दे के लिए बने क्रिकेटर

रणवीर सिंह से सुशांत सिंह राजपूत तक, ये बॉलीवुड सितारे बड़े पर्दे के लिए बने क्रिकेटर

 Published : Nov 08, 2019 10:21 am IST,  Updated : Nov 08, 2019 10:23 am IST

'जर्सी' में शाहिद कपूर और '83' में रणवीर सिंह क्रिकेटर के रोल में नजर आने वाले हैं।

जब बड़े पर्दे के लिए...- India TV Hindi
जब बड़े पर्दे के लिए क्रिकेटर बने बॉलीवुड एक्टर्स

मुंबई: भारत में क्रिकेट और सिनेमा दो ऐसी फील्ड हैं जिसके फैन्स की संख्या करोड़ों में हैं, और जब क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम होता है तब तो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय वही बन जाता है। तभी तो क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की अफेयर की गॉसिप सबसे ज्यादा तेजी से फैलती है। लेकिन फिलहाल हम बात अफेयर की नहीं उन फिल्मों की करने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड सितारे क्रिकेट खेलते नजर आए। हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का पहला लुक सामने आया है इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का रोल प्ले करने जा रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह अपकमिंग मूवी 83 में कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे। आज हम आपको ऐसे एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन के लिए क्रिकेटर का रोल निभाया है।​

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर तेलुगू फिल्म 'जर्सी’ के हिंदी रीमेक में एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखने वाले हैं। 'जर्सी' 28 अगस्त 2020 को स्क्रीन पर आएगा। इससे पहले 'दिल बोले हड़िप्पा' में भी शाहिद कपूर क्रिकेट कोच के रोल में दिख चुके हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से बाहर हो जाएंगे कार्तिक और नायरा? शो के प्रोड्यूसर ने गुस्से में किया पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत

एम एस धोनी के रोल में सुशांत सिंह राजपूत
एम एस धोनी के रोल में सुशांत सिंह राजपूत

‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ सुशांत सिंह राजपूत की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत 2011 में विश्व कप उठाने वाले कप्तान एम एस धोनी के रोल में थे। सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की थी और धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट भी सीखा था। 

अक्षय कुमार

पटियाला हाउस में अक्षय कुमार
पटियाला हाउस में अक्षय कुमार

फराह खान की 'सत्ते पे सत्ता' में अनुष्का शर्मा करेंगी सुष्मिता सेन का ग्लैमरस टीचर रोल रीक्रिएट?

‘पटियाला हाउस’ में अक्षय कुमार क्रिकेटर का रोल प्ले कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय ने ऐसे क्रिकेटर का रोल प्ले किया था पिता को मिल रही धमकी के बाद खेल छोड़ देता है और एक सफल वापसी करता है। इस फिल्म में अक्षय एक तेज गेंदबाज की भूमिका में थे।

रणवीर सिंह

कपिल देव के रोल में रणवीर सिंह
कपिल देव के रोल में रणवीर सिंह

कबीर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म '83' में रणवीर सिंह क्रिकेट कप्तान रह चुके कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कपिल देव से इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग भी ली है। 83 अप्रैल 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में कपिल देव की वाइफ के रोल में रणवीर सिंह की रियल वाइफ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

इमरान हाशमी

अजहरुद्दीन  के रोल में इमरान हाशमी
अजहरुद्दीन  के रोल में इमरान हाशमी

मशहूर क्रिकेटर और सफल भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनी फिल्म 'अजहर' में इमरान हाशमी ने उनका रोल प्ले किया था। इस फिल्म में अजहरुद्दीन की लव लाइफ से लेकर क्रिकेट कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में दिखाया गया था।

श्रेयस तलपड़े

इकबाल में श्रेयस तलपड़े
इकबाल में श्रेयस तलपड़े

फिल्म निर्माता नागेश कुकुनूर ने क्रिकेट पर आधारित एक फिल्म बनाई थी नाम था 'इकबाल'। यह कहानी एक ऐसे लड़के की थी जो मूक-बधिर था। बावजूद इसके वो क्रिकेट टीम में का हिस्सा बनता है। इस फिल्म में इकबाल का रोल श्रेयस तलपड़े ने किया था। इस फिल्म में कपिल देव का कैमियो भी था। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन