1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान की 'सत्ते पे सत्ता' में अनुष्का शर्मा करेंगी सुष्मिता सेन का ग्लैमरस टीचर रोल रीक्रिएट?

फराह खान की 'सत्ते पे सत्ता' में अनुष्का शर्मा करेंगी सुष्मिता सेन का ग्लैमरस टीचर रोल रीक्रिएट?

 Published : Nov 08, 2019 07:50 am IST,  Updated : Nov 08, 2019 07:54 am IST

फराह खान की 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में अनुष्का शर्मा सुष्मिता सेन के ग्लैमरस टीचर रोल को रीक्रिएट करती नजर आ सकती हैं।

Sushmita sen-Anushka sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा सुष्मिता सेन के ग्लैमरस टीचर के किरदार को रीक्रिएट करेंगी।

1982 में आई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान की 'सत्ते पे सत्ता' में अनुष्का शर्मा और ऋतिक रोशन रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करेंगे।एक्टर्स और मेकर्स ने अभी तक कास्ट को लेकर कंफर्म नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा फिल्म में सुष्मिता सेन के 'मैं हूं ना' के ग्लैमरस टीचर अवतार को रिक्रिएट करती नजर आएंगी।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा फिल्म में टीचर का किरदार निभाती नजर आएंगी और उनका किरदार काफी ग्लैमरस होगा। अपने इस ग्लैमरस लुक के लिए वह 'मैं हूं ना' में सुष्मिता सेन के मिस. चांदनी के किरदार से मदद लेंगी।सुष्मिता सेन स्टाइलिश साड़ी में नजर आईं थी मगर अनुष्का मॉर्डन टीचर के किरदार में क्रॉप जैकेट और ड्रेसेस में नजर आएंगी।

सैफ अली खान को करियर में आगे बढ़ने में एक्स-वाइफ अमृता सिंह ने की थी मदद

1982 में आई 'सत्ते पे सत्ता' में हेमा मालिनी ने नर्स का किरदार निभाया था। वहीं अमिताभ बच्चन डबल रोल में नजर आए थे।​

अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के कपड़े पहनना है पसंद, इंटरव्यू में किया खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। वह अभी भी फिल्म के बारे में सोच रहे हैं। कहा जा रहा है राकेश रोशन को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है और ऋतिक का फिल्म में डबल रोल भी नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन