1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से बाहर हो जाएंगे कार्तिक और नायरा? शो के प्रोड्यूसर ने गुस्से में किया पोस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से बाहर हो जाएंगे कार्तिक और नायरा? शो के प्रोड्यूसर ने गुस्से में किया पोस्ट

 Published : Nov 08, 2019 07:15 am IST,  Updated : Nov 08, 2019 07:22 am IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब तक का सबसे बड़ा लीप आने जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये लीप 20 साल का होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 

मुंबई: मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक बार फिर से लीप होने वाला है और इस बार लीप की वजह शो की कहानी नहीं बल्कि स्टारकास्ट है। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर शो में होने वाले अब तक के सबसे बड़े लीप की जानकारी दी है। राजन शाही के पोस्ट से लग रहा है कि वो काफी ज्यादा नाराज भी हैं। 

राजन ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है- ''2020 में अब तक का सबसे बड़ा लीप होगा, क्योंकि कोई भी शो से बड़ा नहीं होता है। यह किसी भी तरह हो सकता है। एक शो के लिए रिस्पेक्ट बहुत जरूरी है, मेरी पिछली डीकेपी की टीम ने ये साबित भी किया है। हमें चुनौतियां लेना बहुत पसंद है। 2020 में सबसे बड़ा लीप होगा। मैं पुरानी गलतियां नहीं दोहराऊंगा। इसलिए मेरे शो के सभी क्रिएटिव राइटर्स और डायरेक्टर को शुभकामनाएं। सबसे बड़ा शो, सबसे बड़ा लीप। कोई भी शो से बड़ा नहीं है। मेरी सबसे प्यारी जोड़ी की नई पीढ़ी।''

राजन के इस पोस्ट से ये रिश्ता... के फैन्स परेशान हो गए हैं। ट्विटर पर वे अपनी प्रतिक्रियाएं और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि राजन शाही ये फैसला जल्दबाजी में ले रहे हैं और गुस्से में ले रहे हैं, उन्हें आराम से सोचना चाहिए। लोगों को ये भी नहीं पता है कि आगे क्या होगा? नई पीढ़ी और 2020 में लीप की बात जिस तरह से राजन शाही ने कही है ऐसा लग रहा है कि कायरव की कहानी अब शो में दिखाई जाएगी। लेकिन अभी कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि शो के प्रोड्यूसर के इस पोस्ट के बारे में टीम में भी किसी को कुछ खबर नहीं है, ना ही किसी ने अभी कुछ कहा है।

 कुछ लोगों को लग रहा है कि शिवांगी या मोहसिन में से किसी एक को आगे ले जाया जाएगा, या फिर दोनों को पीछे छोड़ दिया जाएगा। दोनों ही चीजें फैन्स को नगवार गुजर रही हैं। 

कार्तिक और नायरा को कायरा नाम से जाना जाता है। लेकिन फिलहाल शो में कार्तिक और नायरा का तलाक हो चुका है और कार्तिक की दूसरी शादी हो गई है। ये सब फैन्स के गले नहीं उतर रहा है और वे पहले से ही नाराज हैं। दूसरी तरफ ऑफ कैमरा भी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के रिश्तों में खटास हो चुकी है। कभी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे मोहसिन और शिवांगी अब एक दूसरे से नजरें भी नहीं मिलाना चाहते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि नायरा और कार्तिक की ये कहानी क्या मोड़ लेगी?

आपको याद होगा कि अक्षरा और नैतिक के शो से जाने के बाद शो का बहुत बुरा हाल हुआ था, लोगों ने कार्तिक और नायरा को स्वीकार नहीं किया था लेकिन अब वही फैन्स उन्हें खूब प्यार देते हैं। अब कार्तिक और नायरा के एग्जिट के लिए फैन तैयार नहीं हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन