1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव को लेकर वापस गोवा चली नायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव को लेकर वापस गोवा चली नायरा

 Published : Nov 04, 2019 08:33 am IST,  Updated : Nov 04, 2019 08:33 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 4 November 2019: एक बार फिर कायरव को छोड़कर गोवा जा रही है नायरा...।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 4 November...- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 4 November 2019

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 4 November 2019: ​सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है और कार्तिक की दादी नायरा से मिलने सिंहानिया हाउस आती है। दादी नायरा से रिक्वेस्ट करती है कि वो अभी हमारे साथ कायरव को लेकर चले और वहां आकर रहे जबतक कायरव के मन की गलतफहमी दूर हो। लेकिन नायरा मना कर देती है, वो कहती है कि वो नहीं आ सकती है, ये मुझसे नहीं हो पाएगा। वो कहती है वो मेरा नहीं वेदिका का घर है। मैं अपने बेटे की खुशी के लिए अपना आत्मसम्मान नहीं खो सकती हूं। वेदिका को भी तो बुरा लगेगा। दादी के बहुत कहने पर भी नायरा मना कर देती है।

उधर कायरव अपने मामा से कहता है कि मेरी और मेरी मम्मा की टिकट बुक कर दो, मैं वापस गोवा जाऊंगा। कार्तिक बर्थडे का वीडियो देखता है और कायरव के एक्सप्रेशन देखता है। वो बहुत उदास होता है और खुद को खराब बाप होने के लिए कोसता है। उसके मां बाप कार्तिक को इस तरह जूझते हुए देखकर परेशान हो जाते हैं।

नक्ष, नायरा को बताता है कि कायरव तुम्हारे लिए बहुत प्रोटेक्टिव हो रहा है वो चाहता है कि तुम और कायरव गोवा जाओ उसे लग रहा है कि कार्तिक से दूर तुम खुश रहोगी। 

उधर गायू को लगता है कि दादी सही नहीं कर रही हैं नायरा मेरी बहन है और मुझे पता है ना ये उसके लिए अच्छा है ना ही कायरव के लिए। कायरव अभी तो मान लेगा कि सब ठीक है लेकिन कल को जब पता चलेगा कि उसके मम्मी-पापा का डिवोर्स हो चुका है तो और बढ़ जाएगी उसकी प्रॉब्लम। लेकिन दादी उसे डांट देती हैं।

कार्तिक, नायरा को फोन करके कहता है कि अगर मेरा बच्चा गोवा जाना चाहता है तो उसे जाने दो इसी में उसकी खुशी है। कार्तिक की बातें सुनकर नायरा चौंक जाती है वो कहती है कि नाराज हो क्या? कार्तिक बताता है कि उसका बचपन बिल्कुल कायरव जैसा था, मैं नहीं चाहता कि जो मैंने और मेरे पापा ने झेला वो सब मैं और कायरव झेले। लेकिन नायरा मना कर देती है और कहती है कि हम यहीं रहकर उसकी गलतफहमी दूर कर सकते हैं। कार्तिक कहता है कि तुम जाओ और वहां अकेले तुम उसे समझाना, पहले भी तुमने उसे बड़ा किया है। अगर उसकी खुशी इसी में है तो वही करो मैं नहीं चाहता मेरा बच्चा मेरा बचपन जिए। कार्तिक फोन काट देता है और रोने लगता है, उसके घरवाले उसे संभालने की कोशिश करते हैं। 

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि नायरा गोवा जाने के लिए निकलती है और कार्तिक उसे वापस बुलाना चाहता और पीछा करता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन