1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव का हुआ एक्सीडेंट, परेशान हैं नायरा-कार्तिक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव का हुआ एक्सीडेंट, परेशान हैं नायरा-कार्तिक

 Published : Nov 01, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 04:44 pm IST

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कार्तिक के बेटे कायरव नाराज होकर घर से भाग जाते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नायरा के जन्मदिन पर लाया गिफ्ट देने में संकोच कर रही थी लेकिन कार्तिक के हाथ वो गिफ्ट लग जाता है उसे गिफ्ट बहुत पसंद आता है और वो थैंक यू बोलता है। उधर वंश अपने दादा को बताता है कि कायरव केक नहीं काटना चाहता है, लेकिन वो उसकी बात पर भरोसा नहीं करते हैं और मस्ती ना करने की इजाजत देते हैं। उधर नायरा को चाची की हरकतों पर शक होता है, लेकिन कार्तिक उसे केक कटिंग के लिए ले जाता है। केक कटिंग के लिए सब एक्साइटेड हैं सिवाय कायरव के। कार्तिक को उस पर शक होता है लेकिन वो कुछ समझ नहीं पाता है। 

नायरा केक लेकर आती है और कार्तिक, कायरव को लेकर आगे आता है। वंश, कायरव से कहता है केक काट लेना मैं बहुत टाइम से केक का वेट कर रहा हूं, लेकिन कायरव इशारों में मना कर देता है कि वो केक नहीं काटेगा। कार्तिक ने बेटे कायरव के लिए स्पेशल केक बनवाया था, जिसमें गोवा कार्निवल की पिक्चर होती है जब कार्तिक और कायरव पहली बार मिलते हैं। दो-दो रेनबो, बटरफ्लाइज, पिंक स्काई ये सब केक में बना है।

कार्तिक सभी को उस पल की कहानी सुनाता जब वो और कायरव पहली बार मिले थे, वंश सोचता है कि उसके पापा ने उसके साथ कभी ऐसा नहीं किया, फिर भी कायरव गुस्सा है बुद्धू है वो।

कार्तिक और नायरा, कायरव का हाथ पकड़कर केक काटने की कोशिश करते हैं लेकिन कायरव गुस्से में हाथ झटक देता है और कहता है उसे केक नहीं काटना वो पूरा केक बर्बाद कर देता है। वो कार्तिक से कहता है कि आई हेट यू पापा। 

कायरव बहुत रोता है और चिल्लाता है वो कहता है कि पापा बहुत गंदे है वो मुझसे और आपसे प्यार नहीं करते हैं। आप गोवा में रोती थीं वो नहीं आते थे, और यहां भी साथ नहीं रहते और आपको गुस्सा करते रहते हैं, आपको पुश किया था। मैजिशियन से आपको गायब करने को भी कहा था। नायरा, कायरव को डांटती है और समझाने की कोशिश करती है, लेकिन कायरव घर से भाग जाता है। 

नायरा और कार्तिक उसे ढूंढ़ने के लिए घर से बाहर निकलते हैं और बाकी घरवाले भी पीछे आते हैं। कायरव रोड पर पहुंच जाता है और वहां उसका एक्सीडेंट हो जाता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन