1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सूर्यवंशी' के सेट पर अक्षय कुमार को लगी चोट, ट्रीटमेंट के बाद शुरू की शूटिंग

'सूर्यवंशी' के सेट पर अक्षय कुमार को लगी चोट, ट्रीटमेंट के बाद शुरू की शूटिंग

 Published : Nov 09, 2019 01:07 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 01:07 pm IST

अक्षय कुमार को 'सूर्यवंशी' के सेट पर चोट लग गई है। इलाज के बाद अक्षय ने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

Akshay kumar- India TV Hindi
सूर्यवंशी के सेट पर अक्षय कुमार को लगी चोट।  

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के एक अहम सीन की शूटिंग के दौरान अक्षय के हाथ में चोट लग गई थी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय के हाथ में चोट लगी थी। चोट का मेडिकल ट्रीटमेंट कर दिया गया है। जिसके बाद अक्षय ने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है।

अक्षय कुमार अब ठीक हैं और शूटिंग कर रहे हैं मगर उनकी लेटेस्ट वीडियो में हाथ पर लगी चोट को देखा जा सकता है। अक्षय कुमार ने अपनी पहली म्यूजिक वीडियो रिलीज होने से के कटरीना कैफ के साथ एक वीडियो शेयर की थी जिसमें अक्षय की चोट नजर आ रही है।

'सूर्यवंशी' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग बैंकॉक, मुंबई और हैदराबाद में हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के एक गाने की शूटिंग होना अभी बाकि है। सूर्यवंशी में अक्षय के साथ कटरीना कैफ अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म मार्च 2020 में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो अगले साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'गुड-न्यूज', 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' जैसी कई फिल्में लेकर अक्षय अगले साल आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन