1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' ने पाकिस्तान में मचाया 'गदर'

'बाहुबली 2' ने पाकिस्तान में मचाया 'गदर'

'बाहुबली 2' ने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। हिंदूवादी होने के बावजूद बाहुबली 2 को देखने दर्शक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

baahubali- India TV Hindi
Image Source : PTI baahubali

मुंबई: 'बाहुबली 2' ने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। हिंदूवादी होने के बावजूद बाहुबली 2 को देखने दर्शक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

पाकिस्तान से मिली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी मुल्क में यह फिल्म 100 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पाकिस्तान में ‘बाहुबली 2’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक पाकिस्तान में यह फिल्म अब तक साढ़े चार करोड़ की कमाई कर चुकी है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के शहरों में सिनेमाघरों के बाहर बाहुबली 2 देखने के लिए दर्शकों की लंबी कतारें नजर आईं।

वैसे आपको बता दें कि सोशल मीडिया में पाकिस्तान में बाहुबली की रिलीज को लेकर काफी मजाक बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो पोस्टर तक वायरल कर दिया जिसमें अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना की तस्वीरों को पाकिस्तानी रंग में रंगा देखा गया और फिल्म का नाम बाहुबली 2 की जगह बाहु-अली 2 दिखाया गया।

baahubali

पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर अमजद रशीद ने बताया कि पौराणिक गाथा होने और फिल्म में हिन्दू परंपरा की झलक होने के बावजूद पाकिस्तान की सिंगल स्क्रीन्स में बाहुबली 2 को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। लोगों को फिल्म के स्पेशल इफेक्ट प्रभावित कर रहे हैं।

हालांकि शुरूआत मे फिल्म को लेकर पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी, इसलिए यह फिल्म पास नहीं हो रही थी। लेकिन बाद में यह फिल्म बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड ने पास कर दी।

आपको बता दें रिलीज के 20 दिन तक फिल्म ने 1475 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जिसमें से 940 करोड़ भारत से कमाए गए हैं। हिंदी में बाहुबली का कलेक्शन में 450 करोड़ के पार हो गया है।

Latest Bollywood News