1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडियन ‘बाहुबली 2’ को चाइनीज ‘दंगल’ ने पछाड़ा

इंडियन ‘बाहुबली 2’ को चाइनीज ‘दंगल’ ने पछाड़ा

 Published : May 17, 2017 02:00 pm IST,  Updated : May 17, 2017 02:01 pm IST

भारतीय ‘बाहुबली 2’ को चाइनीज ‘दंगल’ ने पीछे कर दिया है।

dangal- India TV Hindi
dangal

बीजिंग: एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड करीब 1500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

‘दंगल’ ने चीन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, और चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड आमिर खान की ही फिल्म ‘पीके’ के नाम था। पीके ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। लेकिन दंगल ने चीन में 200 करोड़ कमा लिए।

बाहुबली 2 भारत में जहां अब साढ़े 3 से 4 करोड़ की कमाई हर दिन कर रही है। वहीं दंगल चीन में अभी भी हर रोज 30 करोड़ का कारोबार कर रही है।

‘दंगल' ने 14 मई को खत्म हुए सप्ताह में 33 करोड़ युआन (4.8 करोड़ डॉलर) की कमाई करते हुए चीन के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंच गई। फिल्म पांच मई को रिलीज हुई थी, जिसके बाद से 48.7 करोड़ युआन से भी अधिक की कमाई करके यह चीन में भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाले फिल्म बन गई है।

वहीं, डिजनी एंड मार्वल की 'गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल्युम 2' 21.3 करोड़ युआन कमाकर दूसरे स्थान पर रही।

'किंग अर्थर : लीजेंड ऑफ द स्वॉर्ड' ने 3.6 करोड़ युआन कमाकर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर हांगकांग की फिल्म 'शॉक वेव' रही, जिसने 2.8 करोड़ युआन बटोरे। वहीं चीन की ही एक एक्शन फिल्म 'डीलर हीलर' 2.8 करोड़ युआन की कमाई कर पांचवें स्थान पर रही।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन