1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजामौली और प्रभास को क्रेडिट देना भूल गए अक्षय कुमार, फैंस के गुस्सा होने पर बदली पोस्ट

राजामौली और प्रभास को क्रेडिट देना भूल गए अक्षय कुमार, फैंस के गुस्सा होने पर बदली पोस्ट

 Published : May 17, 2017 10:32 am IST,  Updated : May 17, 2017 10:33 am IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2' देखी। फिल्म देखकर अक्षय कुमार ने करण जौहर की खूब तारीफ की।

akki- India TV Hindi
akki

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2' देखी। फिल्म देखकर अक्षय कुमार ने करण जौहर की खूब तारीफ की। लेकिन फिल्म के असली हीरो राजामौली, बाहुबली प्रभास और राणा दग्गूबाती को क्रेडिट देने अक्षय भूल गए।

अक्षय ने पोस्ट में करण जौहर का नाम लेते हुए उन्हें बेहतरीन निर्माता बताया। अक्षय ने लिखा, आखिरकार बाहुबली  द कन्क्लूजन देख ली। यह हर तरह की सफलता और हाइप के लायक फिल्म है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जा रही है। टीम को बहुत-बहुत बधाई, और करण जौहर अब आप एक बेहतरीन निर्देशक के साथ-साथ बेहतरीन निर्माता भी बन गए।’

2
2

अक्षय के इस पोस्ट से प्रभास और राजामौली के फैंस नाराज हो गए।

हालांकि अक्षय कुमार ने बाद में पोस्ट बदल दिया। और करण जौहर के नाम से पहले राजामौली, प्रभास और राणा दग्गूबाती की भी तारीफ की।

1
1

अक्षय ने ट्विटर पर भी बाहुबली 2 की तारीफ की। अक्षय के ट्वीट के बाद फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ने अक्षय का ट्वीट रीट्वीट करते हुए शुक्रिया कहा। राजामौली ने लिखा, ‘धन्यवाद, अक्षय कुमार सर।

अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने भी बाहुबली 2 देखी। ट्विंकल फिल्म के किरदार कटप्पा से इतनी प्रभावित हो गईं  कि उन्होंने अपनी ट्विटर की डीपी में कटप्पा की ही तस्वीर लगा ली थी। इतना ही नहीं वो अपनी बेटी नितारा को कटप्पा-कटप्पा कहकर बुलाने लगी।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 में प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, रमैया कृष्णन और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भारत में 28 अप्रैल को रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन