1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ देखकर अक्षय ने की तारीफ, राजामौली ने कहा ‘थैंक यू सर’

‘बाहुबली 2’ देखकर अक्षय ने की तारीफ, राजामौली ने कहा ‘थैंक यू सर’

 Published : May 17, 2017 10:00 am IST,  Updated : May 17, 2017 10:00 am IST

अभिनेता अक्षय कुमार आजकल अपनी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ देखी।

akki- India TV Hindi
akki

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार आजकल अपनी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ देखी।

अक्षय को फिल्म बहुत पसंद आई। अक्की ने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘फाइनली ‘बाहुबली द कंक्लूजन’ देख ली। यह हर तरह की सफलता और हाइप के लायक फिल्म है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जा रही है। टीम को बहुत-बहुत बधाई।’

अक्षय के ट्वीट के बाद फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ने अक्षय का ट्वीट रीट्वीट करते हुए शुक्रिया कहा। राजामौली ने लिखा, ‘धन्यवाद, अक्षय कुमार सर।’

अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने भी बाहुबली 2 देखी। ट्विंकल फिल्म के किरदार कटप्पा से इतनी प्रभावित हो गईं  कि उन्होंने अपनी ट्विटर की डीपी में कटप्पा की ही तस्वीर लगा ली थी। इतना ही नहीं वो अपनी बेटी नितारा को कटप्पा-कटप्पा कहकर बुलाने लगी।

ट्विंकल ने ट्वीट करके इस बात का जिक्र किया है।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 में प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, रमैया कृष्णन और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भारत में 28 अप्रैल को रिलीज हुई है।

फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड करीब 1500 करोड़ की कमाई कर ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन