1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को लेकर बोले रणवीर सिंह

राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को लेकर बोले रणवीर सिंह

 Published : May 16, 2017 05:41 pm IST,  Updated : May 16, 2017 05:41 pm IST

एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को लेकर दुनियाभर में खूब चर्चा बनी हुई है। फिल्म को लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में खूब सराहा जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड कायम कर चुकी है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

मुंबई: फिल्मकार एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को लेकर दुनियाभर में खूब चर्चा बनी हुई है। फिल्म को लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में खूब सराहा जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। यह अब तक भी शानदार कमाई कर रही है। इसे फिल्मी सितारों से भी काफी प्यार हासिल हो रही है। अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी इस फिल्म को देखने के बाद इसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाए।

रणवीर सिंह भारत की सबसे बड़ी मोशन फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की शनादार कामयाबी से प्रभावित और रोमांचित हैं। रणवीर ने मंगलवार को ट्वीट किया, "'बाहुबली'..शानदार।" फिल्म 'बाहुबली' श्रृंखला के दूसरे भाग ने अब तक 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। VIDEO: रियल लाइफ ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के सामने अर्जुन कपूर ने किया श्रद्धा को इग्नोर

अन्य भाषाओं में भी रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके हिंदी संस्करण ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। प्रभाष और राणा दग्गुबाती की मुख्य भूमिका से सजी इस फिल्म में एक एक प्राचीन राज्य के स्वामित्व को लेकर छिड़ी लड़ाई को बेहद शानदार तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन