1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय की वाइफ ट्विंकल को चढ़ा ‘कटप्पा’ का नशा, बेटी नितारा को बुलाने लगी ‘कटप्पा’

अक्षय की वाइफ ट्विंकल को चढ़ा ‘कटप्पा’ का नशा, बेटी नितारा को बुलाने लगी ‘कटप्पा’

 Published : May 17, 2017 01:37 pm IST,  Updated : May 17, 2017 01:38 pm IST

ट्विंकल को कटप्पा का किरदार इतना पसंद आ गया कि उन्होंने अपनी ट्विटर की डीपी में भी कटप्पा की तस्वीर लगा ली थी।

twinkle- India TV Hindi
twinkle

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में पूरे परिवार के साथ 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' देखी। अक्षय की पत्नी ट्विंकल को फिल्म बहुत पसंद आई। ट्विंकल को कटप्पा का किरदार इतना पसंद आ गया कि उन्होंने अपनी ट्विटर की डीपी में भी कटप्पा की तस्वीर लगा ली थी।

इतना ही नहीं बेटी नितारा को भी ट्विंकल कटप्पा-कटप्पा कहकर बुलाने लगी। ट्विंकल ने ट्वीट करके कहा बाहुबली 2 देखी और अपनी बेटी नितारा को कटप्पा कह रही हूं, बेटी के पापा अक्षय को बुरा लग रहा है, शायद वो नितारा को कटप्पा नहीं ‘राउडी’ कहना चाहंगे।

twinkle
twinkle

इतना ही नहीं ट्विंकल ने कटप्पा को खाने की डिश तक कह दिया, ट्विंकल ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’ठीक है, शायद मैं थोड़ी परेशान हूं- लेकिन कोशिश करो – 3 बार कट्टप्पा बोलो और आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। यह किसी खाने की डिश का नाम लगता है। एडिक्टिव।‘’

अभिनेता अक्षय कुमार को भी फिल्म बहुत पसंद आई। अक्की ने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘फाइनली ‘बाहुबली द कंक्लूजन’ देख ली। यह हर तरह की सफलता और हाइप के लायक फिल्म है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जा रही है। टीम को बहुत-बहुत बधाई।’

अक्षय के ट्वीट के बाद फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ने अक्षय का ट्वीट रीट्वीट करते हुए शुक्रिया कहा। राजामौली ने लिखा, ‘धन्यवाद, अक्षय कुमार सर।’

आगे पढ़ें, राजामौली और प्रभास को क्रेडिट देना भूल गए अक्षय कुमार, फैंस के गुस्सा होने पर बदली पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन