1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली प्रभास ने सोनाक्षी के साथ एक्शन-जैक्शन में लगाए थे ठुमके, क्या आपने किया है नोटिस?

बाहुबली प्रभास ने सोनाक्षी के साथ एक्शन-जैक्शन में लगाए थे ठुमके, क्या आपने किया है नोटिस?

क्या आपको पता है अभिनेता प्रभास सोनाक्षी सिन्हा के साथ प्रभु देवा की फिल्म एक्शन-जैक्सन में डांस कर चुके हैं।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: अभिनेता प्रभास अपनी फिल्म बाहुबली 2 की वजह से आजकल चर्चा में बने हुए हैं। बाहुबली ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। लेकिन क्या आपको पता है अभिनेता प्रभास सोनाक्षी सिन्हा के साथ प्रभु देवा की फिल्म एक्शन-जैक्सन में डांस कर चुके हैं।

अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म एक्शन-जैक्सन में सोनाक्षी के साथ बाहुबली प्रभास ठुमके लगाते नजर आए थे। फिल्म में प्रभास का दमदार डांस देखने को मिला था।

उस वक्त ज्यादातर लोग प्रभास को नहीं जानते थे इसलिए कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। लेकिन अब फैंस पुराने वीडियोज खोजकर सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं।

यहां देखिए प्रभास और सोनाक्षी का दमदार डांस

प्रभास आजकल अपनी फिल्म के लिए तारीफें बटोरने में ही व्यस्त हैं। फिल्म के लिए प्रभास ने अपने 5 साल दिए। इस बीच प्रभास ने किसी और प्रोजेक्ट को हाथ भी नहीं लगाया। प्रभास की इस मेहनत का फल भी मिल गया। आजकल हर कोई प्रभास की तारीफ कर रहा है।

बॉलीवुड कलाकार भी प्रभास के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। हर कोई बाहुबली 2 से इम्प्रेस्ड है। अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी फिल्म की तारीफ में ट्वीट किए हैं।

कहा जा रहा है कि प्रभास निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

बाहुबली 2 कन्क्लूजन ने कमाई के मामले में भी इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अब तक करीब 1500 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है।

 

Latest Bollywood News