चेन्नई: गायक और रैपर बाबा सहगल ने अपने गानों से खूब नाम कमाया है। 90 के दशक में इनके गाने हर किसी जुबां पर रहते थे। लेकिन अपने बेहतरीन अंदाज में गाए हुए गानों से धूम मचाने वाले बाबा सहगल अब अभिनय जगत में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। फिल्मकार गौतम वासुदेव मेनन की आगामी द्विभाषी फिल्म 'अच्छम येनबधू मदमैयदा' में मुख्य भूमिका निभा रहे बाबा सहगल अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह और भी तमिल फिल्मों में काम करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़े:-
सहगल ने कहा,"मैंने इस परियोजना पर काम करने का आनंद लिया। मैं अधिक तमिल फिल्मों में काम करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे यह भाषा काफी पसंद है और यह उद्योग मेरे लिए अलग नहीं है, क्योंकि यहां मेरे कई दोस्त हैं।" मेनन की फिल्म में वह खाकी वर्दी पहने दिखाई देंगे। इस पर उन्होंने कहा,"मैं नकारात्मक पुलिसकर्मी की भूमिका में हूं। मेरा किरदार अंतराल से पहले दिखाया जाएगा और इसके बाद अंत तक यह सुर्खियों में रहेगा। यह यार्थवादी भूमिका है। गौतम ने मेरी प्रस्तुति में सूक्ष्मता के कुछ स्तर बनाए रखे हैं।"
फिल्म 'अच्छम येनबधू मदमैयदा' में सिंबू मुख्य भूमिका में हैं। जबकि इसके तेलुगू संस्करण में नागा चैतन्य हीरो हैं। दोनों फिल्में 11 नवंबर को रिलीज होंगी।
अपनी भूमिका को याद करते हुए सहगल ने कहा, "मैंने तेलुगू फिल्म 'कॉरियर बॉय कल्याण' के लिए गीत की रिकॉडिंग की। यह गौतम द्वारा निर्मित थी। मुझे याद है कि मैंने उन्हें कहा कि मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। उसी के आसपास मैंने 'येनई अरिन्धाल' देखी और उनके साथ काम करने के लिए मैं उत्साहित था।"
Latest Bollywood News