मुंबई: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान बुधवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख अपने अब तक के अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में तो खास जगह बनाई ही है, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने कई दोस्त बनाए हैं। किंग खान की सबसे अच्छी दोस्त कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान को माना जाता है। फराह के न सिर्फ शाहरुख के बल्कि उनके उनके परिवार के साथ भी काफी अच्छे संबंध हैं।
इसे भी पढ़े:-
- 'रईस' में हुआ शाहरुख के किरदार का खुलासा
- ...जब शाहरुख की मां ने कहा, मेरा बेटा कहता है तो ऐसा जरूर होगा
इस फिल्मोद्योग में संघर्ष के दिनों से लेकर बेटे अब्राहम के जन्म तक शाहरुख ने फराह के साथ सबकुछ शेयर किया है। हाल ही में शाहरुख के 51वें जन्मदिन पर फराह ने एक कोलाज शेयर किया, जिसमें उनकी दोस्ती की कुछ अलग-अलग तस्वीरें हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए फराह ने इसके साथ कैप्शन लिखा,"10 लाख स्मृतियां, 1000 सपने, और सैकड़ों आपस के मजाक। दोस्ती इन्हीं सब से बनी है। शाहरुख को जन्मदिन की बधाई।"
किंग खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ और ‘रईस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख लंबे वक्ते से ‘रईस’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।