1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रईस' में हुआ शाहरुख के किरदार का खुलासा

'रईस' में हुआ शाहरुख के किरदार का खुलासा

 Published : Nov 02, 2016 03:28 pm IST,  Updated : Nov 02, 2016 03:28 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ पिछले लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। फिल्म में शाहरुख एक अलग ही अंदाज में नजर आएंगे।

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ पिछले लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। फिल्म में शाहरुख एक अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। ‘रईस’ को लेकर निर्देशक राहुल ढोलकिया ने कहा है कि ‘रईस’ में सुपरस्टार शाहरुख खान के नकारात्मक किरदार को देखकर दर्शक चौंक जाएंगे। ढोलकिया ने बताया कि फिल्म में शाहरुख के किरदार में कई नकारात्मक तत्व भी हैं।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने बताया, वह एक दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने शानदार काम किया है। वह फिल्म में शानदार नजर आए हैं। लोग उन्हें इस अवतार में देख कर चौंक जाएंगे। ढोलकिया ने कहा, “मेरे लिए यह बड़ी फिल्म है। किसी भी व्यक्ति को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।“

‘परजानिया’ के निर्देशक पहली बार शाहरुख के साथ काम कर रहे हैं और बकौल ढोलकिया ने कहा ‘चक दे इंडिया’ स्टार बहुत ही विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं। ढोलकिया के अनुसार ‘रईस’ का प्रमोशन जल्द ही शुरू होगा। फिल्म में पाकिस्तान अदाकारा माहिरा खान भी अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान बुधवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थ डे इस खास मौके राहुल ढोलकिया ने शाहरुख को बधाई भी दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन