1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बादशाह-वरिना का नया गाना यूट्यूब पर हुआ हिट, 24 घंटे के अंदर 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया

बादशाह-वरिना का नया गाना यूट्यूब पर हुआ हिट, 24 घंटे के अंदर 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया

बादशाह का नया गाना She Move It Like यूट्यूब पर छाया हुआ है।

<p><span style="color: #626262; background-color:...- India TV Hindi
She Move It Like

मुंबई: मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह का नया गाना- शी मूव इट लाइक रिलीज हो गया है। इस गाने में बादशाह के साथ लवयात्रि की एक्ट्रेस वरिना हुसैन हॉट मूव्स करती नजर आ रही हैं। रिलीज होते ही गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। रिलीज के 24 घंटों के अंदर ही इस गाने को 8 मिलियन लोग देख चुके हैं। यह गाना टॉप 5 ट्रेंड में भी शामिल है।

बता दें, बादशाह ने इससे पहले डीजे वाले बाबू, कर गई चुल, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, बज़ और मर्सी जैसे गाने गाकर लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। इस गाने के वरिना के सेक्सी और हॉट मूव्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। याद दिला दें, वरिना को सलमान खान ने अपने जीजा आयूष शर्मा के साथ फिल्म ‘लवयात्रि’ लॉन्च किया था। यह फिल्म तो खास नहीं चली लेकिन वरिना की खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया।

गाने की बात करें तो इस वीडियो की शुरुआत में आपको डीजे वाले बाबू की याद जाएगी। गाने में एक टैंपो नजर आता है, जिसमें बैड ब्वॉय लिखा नजर आ रहा है। साथ ही इसमें-10 रुपये की पेप्‍सी, तेरा भाई सेक्‍सी लिखा भी नजर आ रहा है। बादशाह का ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यह गाना आम पंजाबी गानों की तरह ही है।

हाल ही में बादशाह करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दिलजीत दोसांझ के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया कि उनका पूरा नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसौदिया है। यहां देखिए पूरा गाना...

Also Read:

जब दीपिका को पकड़कर ऐश्वर्या ने लगाए ठुमके

वजन कम करने के बाद सारा अली खान को एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाई थीं अमृता सिंह

आलिया-रणबीर के रिश्ते के लिए महेश भट्ट हैं राज़ी, बोले दोनों प्यार में हैं

शादी की पहली सालगिरह का जश्न कुछ इस तरह मना रहे हैं अनुष्का-विराट, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

Latest Bollywood News