1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Isha Amabani Sangeet: जब दीपिका और ऐश्वर्या ने साथ में खूब किया डांस, वीडियो हो रहा है वायरल

Isha Amabani Sangeet: जब दीपिका और ऐश्वर्या ने साथ में खूब किया डांस, वीडियो हो रहा है वायरल

 Published : Dec 11, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 03:59 pm IST

वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

Isha Amabani Sangeet- India TV Hindi
Isha Amabani Sangeet Image Source : TWITTER

मुंबई: ईशा अंबानी-आनंद पीरामल 12 दिसंबर को मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले दोनों के संगीता का प्रोग्राम उदयपुर में रखा गया है। इस समारोह में बॉलीवुड और हॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां पहुंची। इस दौरान बॉलीवुड सितारों ने खूब डांस और मस्ती की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस समारोह में एक वीडियो दीपिका और ऐश्वर्या का भी है, जिसमें ऐश्वर्या दीपिका का हाथ पकड़कर लाती हैं और उनके साथ डांस करती हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका अपने पति रणवीर के बगल में डांस कर रही थीं, ऐश वहां आती हैं, पहले वो दीपिका को हग करती हैं और फिर उन्हें पकड़कर साथ डांस करने के लिए ले जाती हैं। दीपिका के फैन पेज ने यह वीडियो शेयर किया है। 

शा और आनंद की प्री-वेडिंग सेरिमनी उदयपुर में आयोजित की गई थी। यह सेरेमनी 8 और 9 दिसंबर को हुई थी, यहां प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर, ऐशवर्या-अभिषेक, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, सलमान खान जैसे तमाम सितारे पहुंचे हुए थे। यहां पर मशहूर पॉप सिंगर बेयॉन्स और अमरीका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन चर्चा का विषय रहीं।

12 दिसंबर को पीरामल परिवार के बेटे आनंद पीरामल संग ईशा अंबानी सात फेरे लेंगी। यह शादी मुंबई में होगी।

Isha Amabani Sangeet
Image Source : INSTAGRAMIsha Amabani Sangeet

Also Read:

वजन कम करने के बाद सारा अली खान को एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाई थीं अमृता सिंह

आलिया-रणबीर के रिश्ते के लिए महेश भट्ट हैं राज़ी, बोले दोनों प्यार में हैं

शादी की पहली सालगिरह का जश्न कुछ इस तरह मना रहे हैं अनुष्का-विराट, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन