1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा अंबानी के संगीत समारोह में जमकर नाचे दीपिका और रणवीर, देखिए वायरल वीडियोज

ईशा अंबानी के संगीत समारोह में जमकर नाचे दीपिका और रणवीर, देखिए वायरल वीडियोज

 Published : Dec 10, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 06:06 pm IST

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) के संगीत समारोह में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer singh) डांस करते नजर आ रहे हैं।

दीपिका-रणवीर- India TV Hindi
दीपिका-रणवीर

नई दिल्ली: उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। राजस्थान के उदयपुर में ईशा की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। ईशा और आनंद पीरामल के प्री-वेडिंग बैश में देश-विदेश से कई जानी मानी हस्तियां पहुंच रही हैं। इस मौके पर पॉप सिंगर बेयॉन्स और अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन भी पहुंची। इस मौके पर भारत से कई उद्योग के बड़े नाम, स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। ईशा अंबानी के संगीत समारोह में शाहरुख, सलमान और ऐश्वर्या से लेकर दीपिका और रणवीर सिंह ने भी डांस किया और धमाल मचाया।

न्यूलीवेड रणवीर और दीपिका ने इस मौके पर खूब डांस किया. दीप-वीर के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किये जा रहे हैं। दीपाक ने रेड कलर का ट्रैडिश्नल ड्रेस पहना था। लाल साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज और कुंदन का नेकपीस खूब फब रहा था।

रणवीर वैसे ही डांस करने में नंबर वन है, जहां भी पार्टी चलती है रणवीर का डांस शुरू हो जाता है, इस बार तो उनका साथ उनकी नई नवेली पत्नी ने भी खूब दिया। इतना ही नहीं रणवीर ने रैप करके सबको हैरान कर दिया।

दीपिका ने लवयात्रि के गाने चोगाड़ा पर डांस किया, वहीं बेयॉन्स के गाने का रणवीर ने लुत्फ उठाया। दीपिका और रणवीर साथ में भांगड़ा भी करते नजर आए। जब रणवीर डांस कर रहे हों तो खलीबली ना बजे ऐसा तो हो नहीं सकता। डीजे ने खलीबली मचाया और रणवीर सिंह ने खूब डांस किया।

बात करें फिल्मों की तो रणवीर सिंह इसी महीने सिंबा के साथ दर्शकों के सामने आएंगे। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन