1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शो के सेट पर मोबाइल के साथ ऐसे प्रैंक करते हैं विवेक दहिया

शो के सेट पर मोबाइल के साथ ऐसे प्रैंक करते हैं विवेक दहिया

 Published : Dec 10, 2018 11:28 am IST,  Updated : Dec 10, 2018 11:28 am IST

विवेक दहिया सेट पर लोगों के मोबाइल छिपा देते हैं।

विवेक दहिया- India TV Hindi
विवेक दहिया

मुंबई: अभिनेता विवेक दहिया का कहना है कि वह मस्ती-मजाक में शो के सेट पर अपने सहकर्मियों के फोन छिपा देते हैं। वह 'कयामत की रात' में एक बहुत गंभीर किरदार निभा रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि वह सेट पर लोगों के साथ काफी मजाक करते हैं।

विवेक ने बयान में कहा, "हममें से अधिकतर लोग ब्रेक के दौरान अपने स्मार्टफोन पर चिपके रहते हैं। मैं ऐसे ही अपने टीममेंट्स के फोन छिपा देता हूं और आमतौर पर शूटिंग के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले डुप्लीकेट फोन उनके फोन की जगह रख देता हूं। यह सिर्फ मजाक में होता है।"

उन्होंने बताया, "करिश्मा तन्ना, मेहुल निसार इस शरारत का शिकार हो चुके हैं।" विवेक कहते हैं कि किसी शो की टीम एक बड़े परिवार की तरह होती है जिसके सदस्यों को ब्रेक के दौरान एक साथ समय गुजारना चाहिए।

Also Read:

ईशा अंबानी की शादी में झूमे शाहरुख और गौरी

तैमूर अली खान ने जीता गोल्ड मेडल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन