1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा अंबानी संगीत पार्टी: एक तरफ शाहरुख खान ने गौरी को किया किस तो वहीं बियोंसे का डांस स्टेप देखकर पूरी महफिल झूम उठी

ईशा अंबानी संगीत पार्टी: एक तरफ शाहरुख खान ने गौरी को किया किस तो वहीं बियोंसे का डांस स्टेप देखकर पूरी महफिल झूम उठी

 Published : Dec 10, 2018 09:53 am IST,  Updated : Dec 10, 2018 01:38 pm IST

इस पार्टी की शान तब बढ़ गई जब स्टेज पर बादशाह ने अपनी पत्नी गौरी के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया साथ ही गौरी को प्यार से गाल पर किस किया। सिर्फ इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन भी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ स्टेज पर स्पेशल परफॉर्मेंस दिए।

isha ambani sangeet wedding- India TV Hindi
isha ambani sangeet wedding

नई दिल्ली: अभी उदयपुर छोटा बॉलीवुड बना हुआ है। यह हम क्यों कह रहे हैं आप खुद पढ़ लीजिए, ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को होने वाली है। इससे पहले उदयपुर में संगीत सेरेमनी रखी गई। यह संगीत सेरेमनी बहुत ही खास है क्योंकि इसमें बॉलीवुड के सभी सितारे मौजूद थे। इस पार्टी की शान तब बढ़ गई जब स्टेज पर बादशाह ने अपनी पत्नी गौरी के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया साथ ही गौरी को प्यार से गाल पर किस किया। सिर्फ इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन भी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ स्टेज पर स्पेशल परफॉर्मेंस दिए। और सबसे ज्यादा मजे कि बात तो होती है जब अमेरिकन पॉप सिंगर बियोंसे स्टेज पर आती हैं पूरी महफिल बियोंसे के साथ झूम उठती है।

इस खास संगीत पार्टी में हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थी। उदयपुर ऐयरपोर्ट पर बॉलीवुड हस्तियों का आना जाना लगा हुआ है। आए दिन उदयपुर से बॉलीवुड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आ रह हैं जो काफी तहलका मचा रहे हैं।

इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म गुरु के गाना पर डांस किया।

किंग खान ने अमिताभ बच्चन की फिल्म मेजरसाब के गाने पर पूरी अंबानी परिवार को झुमाया।

कैटरीना कैफ ने भी अपनी स्पेशल परफॉर्म किया।

शाहरुख खान और आमिर खान से स्टेज शेयर किया।

शाहरुख खान की फिल्म कुछ-कुछ होता है गाना कोई मिल गया के गाने पर सलमान ने लगाए ठुमके।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन