1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की पहली सालगिरह का जश्न कुछ इस तरह मना रहे हैं अनुष्का-विराट, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

शादी की पहली सालगिरह का जश्न कुछ इस तरह मना रहे हैं अनुष्का-विराट, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

 Published : Dec 11, 2018 10:11 am IST,  Updated : Dec 11, 2018 11:52 am IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सालगिरह मनाने वाले हैं।

Anushka sharma and virat kohli- India TV Hindi
Anushka sharma and virat kohli Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKA SHARMA

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी के बंधन मे बंधे आज एक साल हो गया है। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को  इटली के टसकनी में सात  फेरे लिए थे। इस साल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच होने की वजह से अनुष्का और विराट कहीं घूमने नहीं गए हैं। इसलिए शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए अनुष्का ऑस्ट्रेलिया चली गई हैं। अनुष्का इस सम ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह मैच देखने स्टेडियम भी गई थीं जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी की सालगिरह पर विराट और अनुष्का दोनों ने भी कुछ फोटोज और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अनुष्का ने शादी की एक वीडियो शेयर की है जिसमें शादी के खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। अनुष्का ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'यह स्वर्ग है जब आपको समय बीतने का एहसास नहीं होता है और आप एक अच्छे इंसान से शादी करते हैं।'

इसके साथ ही विराट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कुछ फोटोज शेयर कीं। विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'विश्वास नहीं होता है कि शादी को एक साल भी हो गया। ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। समय बीतते पता नहीं चलता है। हैप्पी एनिवर्सरी टू माई बेस्ट फ्रेंड एंड सोलमेट।'

मैच जीतने के बाद दोनों डिनर करने भी गए थे जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

टेस्ट मैच जीतने के बाद आज विराट और अनुष्का क्वालिटी टाइम स्पेंड करने वाले हैं। इसके साथ ही शायद इंडियन क्रिकेट टीम के साथ पार्टी भी करें। आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली की शादी में टीम इंडिया शामिल नहीं हो पाई थी। उस दौरान टीम साउथ अफ्रीका में थी। शादी में शामिल ना हो पाई टीम इंडिया इस बार शादी की पहली सालरिगह पर विराट और अनुष्का से पार्टी लिए बिना नहीं मानने वाले हैं।

अनुष्का की आने वाली फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान औ कटरीना कैफ भी नजर आने वाले हैं। शाहरुख, कटरीना और अनुष्का इससे पहले भी 'जब तक है जान' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। फैंस को फिल्म 'जीरो' का बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों अनुष्का अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी थी मगर शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए अनुष्का ऑस्ट्रेलिया आई हैं।  ऑस्ट्रेलिया में पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के बाद अनुष्का फिर से फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में लग जाएंगी। 

Also Read:

वजन कम करने के बाद सारा अली खान को एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाई थीं अमृता सिंह

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की नई तस्वीरें आई सामने, सात फेरे लेते दिखे दोनों

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन