1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उम्मीद है किसी के साथ स्मिथ और वार्नर जैसा बर्ताव नहीं होगा: कोहली

उम्मीद है किसी के साथ स्मिथ और वार्नर जैसा बर्ताव नहीं होगा: कोहली

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 08:00 pm IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर जैसा बर्ताव हुआ था उसे देखकर वह निराश थे।

David Warner And Kohli- India TV Hindi
David Warner And Kohli Image Source : GETTY IMAGES

एडिलेड। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर जैसा बर्ताव हुआ था उसे देखकर वह निराश थे। मार्च में हुये केपटाउन टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाये जाने पर स्मिथ और वार्नर फिलहाल एक साल के प्रतिबंध की सजा काट रहे हैं। 

कोहली ने फॉक्स क्रिकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को दिये साक्षात्कार में कहा,‘‘मुझे यह देख कर काफी दुख हुआ था। आप नहीं चाहते कि किसी को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े क्योंकि मैं डेविड (वार्नर) और स्टीव (स्मिथ) को जानता हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैदान में प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बाद आप कभी ऐसी स्थिति नहीं चाहेंगे जैसा दो खिलाड़ियों के साथ हुआ। इस घटना के बाद जो हुआ उससे मुझे निराशा हुई।’’ स्मिथ और वार्नर के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में संलिप्तता के लिए कैमरून बैनक्रॉफ्ट को भी नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया। 

दक्षिण अफ्रीका से लौटन पर स्मिथ और वार्नर से अपराधियों के जैसा बर्ताव किया गया जो कई पूर्व खिलाड़ियों को नागवार गुजरा। कोहली पर भी इस पूरी घटना का असर पड़ा था। 

कोहली ने कहा, ‘‘ जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा परेशान किया वह उनके हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद किया गया बर्ताव और जिस तरह से उन्हें वहां से बाहर ले जाया गया वह था। इन चीजों से मुझे लगा कि उनके साथ बहुत खराब बर्ताव हुआ।’’ 

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ उनको दी गयी सजा पर टिप्पणी करने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं लेकिन लोगों के साथ ऐसा बर्ताव देखना मेरे लिए काफी दुखद था। एक क्रिकेटर के तौर पर मैं कभी भी ऐसा नहीं चाहूंगा। 

स्मिथ और वार्नर की गैर मौजूदगी में ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि भारतीय टीम जीत की दावेदार है। भारत ने सोमवार को पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराकर श्रृंखला की विजयी शुरूआत की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल