1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका, चीन या जापान नहीं, इस लिस्ट के टॉप-4 में है पाकिस्तान, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

अमेरिका, चीन या जापान नहीं, इस लिस्ट के टॉप-4 में है पाकिस्तान, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 02, 2024 06:40 am IST,  Updated : May 02, 2024 06:40 am IST

Interesting facts about tea : दुनिया में तुर्की के लोग सबसे ज्यादा चाय पीते हैं। यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 3.16 किलोग्राम है।

पाकिस्तान- India TV Hindi
पाकिस्तान Image Source : REUTERS

Tea consumption per capita : एक ऐसी लिस्ट भी है, जिसके टॉप-4 में अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन या जापान नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) है। इस लिस्ट को देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। यह लिस्ट है प्रति व्यक्ति चाय खपत की। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने Statista के हवाले से देशों के आधार पर सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टॉप पर तुर्की है। यानी तुर्की में लोग सबसे अधिक चाय पीते हैं। यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 3.16 किलोग्राम है। दूसरे स्थान पर आयरलैंड है। यहां प्रति व्यक्ति चाय खपत 2.19 किलोग्राम है। यानी एक व्यक्ति यहां एक साल में 2.19 किलो चाय पी जाता है।

पाकिस्तान में 1 आदमी सालभर में पी जाता है 1.50 किलो चाय

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर यूके आता है। यहां प्रति व्यक्ति चाय खपत 1.94 किलोग्राम है। आश्चर्यजनक रूप से इस लिस्ट में चौथा स्थान पाकिस्तान का है। कर्ज के बोझ तले डूबे इस देश में लोग जमकर चाय पीते हैं। पाकिस्तान में एक साल में लोग 1.50 किलोग्राम चाय पी जाते हैं। लिस्ट में छठे स्थान पर ईरान है। ईरान में भी लोग एक साल में 1.50 किलोग्राम चाय पी जाते हैं। लिस्ट में छठा स्थान रूस का है, जहां एक साल में एक व्यक्ति 1.38 किलोग्राम चाय पी जाता है।

जापान का 12वां स्थान

लिस्ट में सातवां स्थान मोरक्को का है। यहां एक साल में लोग 1.22 किलोग्राम चाय पी जाते हैं। आठवां स्थान न्यूजीलैंड का है, यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 1.19 किलोग्राम है। नौवां स्थान चिली का है, जहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 1.19 किलोग्राम है। दसवां स्थान इजिप्ट का है, जहां प्रति व्यक्ति चाय खपत 1.01 किलोग्राम है। इस लिस्ट में जापान का 12वां स्थान है। यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 0.97 किलोग्राम है।

भारत में कितनी चाय पीते हैं लोग?

अब आप जानना चाहेंगे कि इस लिस्ट में भारत किस स्थान पर है। भारत में लोग एक साल में कितनी चाय पी जाते हैं। इस लिस्ट में भारत 23वें स्थान पर हैं। यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 0.32 किलोग्राम है। यानी यहां एक व्यक्ति एक साल में करीब 0.32 किलोग्राम चाय पी जाता है। अमेरिका का इस लिस्ट में 26वां स्थान है। यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 0.23 किलोग्राम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Tea