1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया चाहती हैं राहुल-प्रियंका यूपी से चुनाव लड़ें, लेकिन यहां फंस रहा पेंच- सूत्र

सोनिया चाहती हैं राहुल-प्रियंका यूपी से चुनाव लड़ें, लेकिन यहां फंस रहा पेंच- सूत्र

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 02, 2024 09:18 am IST,  Updated : May 02, 2024 12:50 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दो चरणों की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। अब अगले चरण का चुनाव 7 मई को होगा। इस बीच यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट एक बार फिर चर्चा का विषय है।

Lok sabha elections 2024- India TV Hindi
Lok sabha elections 2024 Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है। रायबरेली से चुनाव लड़ने वाली सोनिया गांधी इस बार राज्यसभा चली गई हैं। तो वहीं, 2019 में राहुल गांधी अमेठी सीट हार चुके हैं। अब पूरी चर्चा इस बात पर हो रही है कि कांग्रेस अमेठी-रायबरेली से किसे टिकट देती है। अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है कि सोनिया गांधी भी चाहती हैं कि राहुल और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़े। हालांकि, इसमें एक बड़ा पेंच भी है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

वायनाड नहीं छोड़ना चाहते हैं राहुल

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। साथ ही राहुल दो सीट जीतने की स्थिति में वायनाड नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन पार्टी नेताओं का मानना है कि उत्तरप्रदेश से चुनाव न लड़ने पर देश में खराब संदेश जाएगा। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का मानना है कि अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी की स्थिति अच्छी है।

रायबरेली नामांकन भर सकती हैं प्रियंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की रायबरेली सीट से कल शुक्रवार को करीब 11-12 बजे दोपहर में नामांकन दाखिल कर सकती हैं। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि राहुल गांधी भी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोपहर 2 बजे शिमोगा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का साझा कार्यक्रम है। उस कार्यक्रम के बाद ही सीटों का औपचारिक ऐलान हो सकता है। अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान आज शाम 4 बजे तक हो सकता है।

 

तीन सदस्यों के संसद पहुंचने के विरोध में राहुल

सूत्रों के हवाले से एक और खबर आई है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक ही परिवार के तीन सदस्यों के संसद पहुंचने के विरोध में हैं। उन्हें लगता है कि परिवार के तीन लोगों के संसद पहुंचने से खराब संदेश जाएगा। हालांकि, कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इंटरनल सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि गांधी परिवार के सदस्यों के चुनाव लड़ने की स्थिति में कांग्रेस दो सीट जीत सकती है।

 

अमेठी-रायबरेली में कब हैं चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। अमेठी और रायबेरली दोनों ही सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे। 

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र की ये 11 सीटें बनी थीं चर्चा का विषय, हार और जीत के बीच 4 हजार से 96 हजार का था अंतर

Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में तेज हुआ एक्शन, पुलिस ने इन 3 बड़े नेताओं को भेजा नोटिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत