1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब बच्चे ने माधुरी दीक्षित को कहा आंटी, ऐसा था 'धक-धक गर्ल' का रिएक्शन

जब बच्चे ने माधुरी दीक्षित को कहा आंटी, ऐसा था 'धक-धक गर्ल' का रिएक्शन

 Published : May 02, 2024 07:07 am IST,  Updated : May 02, 2024 07:11 am IST

माधुरी दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बच्चे से बात करती दिख रही हैं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल को एक बच्चा आंटी बोलते हुए नमस्ते करता है, जिस पर एक्ट्रेस का बहुत ही प्यारा सा रिएक्शन देखने को मिलता है।

kid called Madhuri Dixit aunty this was the reaction of Dhak Dhak Girl- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 56 साल की उम्र में भी सुपरफिट और बेहद खूबसूरती लगती हैं। 90 के दशक की सबसे शानदार एक्ट्रेस माधुरी न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि डांस के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों वह 'डांस दीवाने' शो में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। इस बीच धक-धक गर्ल का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस अपने क्यूट फैन से बात करती दिख रही हैं। वहीं बच्चा सबके सामने उन्हें आंटी कहा देता है, जिसके बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल हो गया। इस वीडियो की वजह से माधुरी चर्चा में बनी हुई हैं।

नन्हा फैन ने माधुरी दीक्षित को कहा आंटी

माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने' शो के लिए तैयार होकर सेट पर जा रही थी तभी वैनिटी वैन से बाहर निकलते हुए उनके पास अचानक एक महिला अपने बच्चे के साथ आईं और बोली, 'मेरा बेटा आपसे मिलना चाहता है।' माधुरी ने बच्चे को देखा और नमस्ते किया। महिला ने अपने बेटे से कहा, 'आंटी को नमस्ते कहो' और छोटे बच्चे ने सबके सामने एक्ट्रेस को आंटी कह दिया। सभी हैरान हो गए और माधुरी दीक्षित इस पर हंस पड़ीं। एक्ट्रेस का ये रिएक्शन वायरल हो रहा है।

माधुरी दीक्षित का वायरल लुक

वायरल वीडियो में आप माधुरी दीक्षित को मल्टीकलर के लहंगा चोली में देख सकते हैं, जिसमें वह हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए अभिनेत्री ने बड़े ड्रॉप इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी हुई थीं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल मिनिमल मेकअप लुक में बेहद सुंदर लग रही हैं।

माधुरी दीक्षित-करिश्मा कपूर डांस

शो 'डांस दीवाने' में माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक मशहूर गाने पर फिर से डांस किया था। शनिवार, 27 अप्रैल को उन्होंने 1997 की फिल्म के गाने 'चक धूम धूम' पर डांस कर एक बार फिर पुरानी यादों में खो गई। एक्ट्रेस करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया पर माधुरी के साथ 'चक धूम धूम' पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन