1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: तेजी के साथ खुला भारतीय बाजार, निफ्टी 22,600 से ऊपर

Stock Market: तेजी के साथ खुला भारतीय बाजार, निफ्टी 22,600 से ऊपर

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : May 02, 2024 09:34 am IST,  Updated : May 02, 2024 11:20 am IST

निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 52 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,064 अंक और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 102 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,970 अंक पर है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market: भारतीय शेयर में गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। बाजार के बड़े इंडेक्सों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 107 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 74,590 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 23 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 22,637 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

एनएसई पर 1267 शेयर हरे निशान में और 752 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटी समेत कई इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 52 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,064 अंक और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 102 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,970 अंक पर है।

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, जेएसडब्लू स्टील, एसबीआई, एचयूएल, आईटीसी, एचसीएल टेक, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक गेनर्स की लिस्ट में है। कोटक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, विप्रो, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस गिरावट के साथ खुले हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में मिलाजुला हाल देखा जा रहा है। टोक्यो, हांगकांग के बाजारों में तेजी है। वहीं, शंघाई, सियोल, बैंकॉक, जकार्ता के बाजारों में गिरावट बनी हुई है। अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। हालांकि, डाओ में तेजी देखी है, लेकिन टेक्नोलॉजी इंडेक्स नेस्डेक गिरावट के साथ बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,071.93 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा