1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की नई तस्वीरें आई सामने, सात फेरे लेते दिखे दोनों

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की नई तस्वीरें आई सामने, सात फेरे लेते दिखे दोनों

 Published : Dec 10, 2018 09:26 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 09:26 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। 1 दिसंबर को उन्होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। अभी तक उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई चुकी हैं और उनके फैंस को खुश करने के लिए उनकी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें वायरल हुई हैं।

एक तस्वीर में प्रियंका और निक सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding
Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding

Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding
Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding

Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding
Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding

Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding
Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding

प्रियंका ने हैलो मैगजीन से बात करते हुए कहा था- ''मेरे ख्याल से सभी लड़की अपनी शादी वाले दिन राजकुमारी की तरह बनने का सपना देखती है। जब निक ने कहा कि वह अपनी दुल्हन से उसके घर में शादी करना चाहता है तो मेरा दिल पिघल गया। भारत में अपने परिवार और दोस्तों के साथ दो बड़ी शादियां करना बहुत स्पेशल था।''

उनके क्रिश्चियन वेडिंग की एक तस्वीर में प्रियंका, निक की गोद में लेटी नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding
Priyanka Chopra-Nick Jonas’s wedding

प्रियंका-निक का परिवार और उनके करीबी 29 नवंबर को ही जोधपुर पहुंच गए थे। पहले उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई थी, उसके बाद दो रीति-रिवाजों से वह शादी के बंधन में बंधे थे। 4 दिसंबर को उन्होंने दिल्ली में एक रिसेप्शन होस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे।

खबरों की मानें तो दोनों 20 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होस्ट करेंगे। यह रिसेप्शन बॉलीवुड और दूसरे सिलेब्रिटीज के लिए होगा। शादी के बाद प्रियंका ने डेटिंग एप Bumble के लॉन्च इवेंट में भी हिस्सा लिया था। प्रियंका के साथ निक भी इस इवेंट में पहुंचे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका 'कॉफी विद करण 6' में करीना कपूर खान के साथ नजर आ सकती हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो उनके पास अभी सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका, संजय लीला भंसाली की फिल्म में गंगूबाई कोठेवाली के रोल में भी नजर आ सकती हैं।

Also Read:

वजन कम करने के बाद सारा अली खान को एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाई थीं अमृता सिंह

फिर से मार-धाड़ करती दिखेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 2' का हुआ ऐलान

बादशाह ने बताया उनके असली नाम की कीमत है 3 लाख 20 हजार, क्या आप जानते हैं उनका पूरा नाम?

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन