मुंबई: इस बार कॉफी विद करण में मेहमान बनकर आए थे दिलजीत दोसांझ और बादशाह। इस दौरान दोनों के साथ करण जौहर ने काफी हंसी मजाक किया, दोनों पूरे शो के दौरान हंसाते रहे। इस बीच बादशाह ने बताया कि उनके नाम की कीमत 3 लाख 20 हजार है। दरअसल बादशाह से करण जौहर ने कहा, बादशाह पहले आदित्य था, आपका पूरा नाम क्या है? बादशाह ने बताया कि उनका पूरा नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। इस पर बादशाह ने कहा कि ये 3 लाख 20 हजार का सवाल है।
Related Stories
करण जौहर ने जब कहा कि आपका नाम बादशाह फिल्म बादशाह की वजह से पड़ा, तो दिलजीत दोसांझ ने बताया कि ''हां और ये नाम 3 लाख 20 हजार का है। क्योंकि अमिताभ बच्चन जी ने सवाल पूछा था केबीसी में'। वो सवाल 3 लाख 20 हजार का था कि बादशाह का पूरा नाम क्या है?'' इस पर करण जौहर कहते हैं- मैं नहीं दूंगा 3 लाख 20 हजार।
इस दौरान बादशाह ने यह भी बताया कि वो शाहरुख खान के जबरा फैन हैं।
अगले हफ्ते शो में मेहमान बनकर आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल आएंगे।
Also Read:
#HusnParcham: शाहरुख खान, कटरीना कैफ की फिल्म 'जीरो' के नए गाने 'हुस्न परचम' का टीज़र हुआ आउट
गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दलकेर सलमान के साथ रोमांस करेंगी जाह्नवी कपूर?