1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दलकेर सलमान के साथ रोमांस करेंगी जाह्नवी कपूर?

गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दलकेर सलमान के साथ रोमांस करेंगी जाह्नवी कपूर?

 Published : Dec 10, 2018 06:12 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 06:12 pm IST

गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के साथ दलकेर सलमान नजर आ सकते हैं।

Janhvi Kapoor, Dulquer Salmaan- India TV Hindi
Janhvi Kapoor, Dulquer Salmaan Image Source : INSTAGRAM

जाह्नवी कपूर ने धर्मा प्रोडक्शन की 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके वह इसी प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। अब खबरों के मुताबिक, वह करण की एक और फिल्म में एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना के रोल में नजर आएंगी। अब इस फिल्म को लेकर एक और अपडेट है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में जाह्नवी के साथ दलकेर सलमान नजर आएंगे।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सिर्फ जाह्नवी ही लीड रोल में नहीं हैं। वह साउथ सेनसेशन दलकेर सलमान को रोमांस करती नजर आएंगी। दलकेर की अंतिम हिंदी फिल्म इरफान खान के साथ कारवां थी। फिलहाल वह सोनम कपूर के साथ द ज़ोया फैक्टर की शूटिंग कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित होगी। यह जाह्नवी की पहली बायोपिक होगी। गुंजन सक्सेना को उनके हिम्मत के लिए शौर्य वीर चक्र से नवाजा गया था। यह अवॉर्ड पाने वाली वह पहली महिला थीं।

पोर्टल ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र के हवाले से लिखा- ''करण जौहर को लगता है कि जाह्नवी कपूर के पास गुंजन सक्सेना का रोल निभाने के लिए अच्छा एटीट्यूड है। हालांकि फिल्म में जाह्नवी असल में हैलिकॉप्टर नहीं चलाएंगी, लेकिन वह चलाना सीखेंगी जरूर, जिससे वह हैलिकॉप्टर के अंदर सहज नजर आएं।''

पोर्टल के मुताबिक, जाह्नवी ने रोल की तैयारी शुरू कर दी है। जाह्नवी ने हाल ही में गुंजन से मुलाकात भी की थी। फिल्म का टाइटल और डायरेक्टर अभी फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। हालांकि यह देखना होगा कि फिल्म की शूटिंग 'तख्त' के बाद शुरू होगी या पहला।

खबरों के मुताबिक, उन्हें वरुण धवन के ओपोजिट शशांक खेतान की फिल्म के लिए भी साइन किया गया है। फिल्म में जाह्नवी जासूस के रोल में नजर आएंगी। यह जाह्नवी की धर्मा प्रोडक्शन के साथ चौथी फिल्म होगी।

Also Read:

#HusnParcham: शाहरुख खान, कटरीना कैफ की फिल्म 'जीरो' के नए गाने 'हुस्न परचम' का टीज़र हुआ आउट

Kedarnath Box Office Collection Day 3: सारा-सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' ने 3 दिन मे की 27.75 करोड़ की कमाई

फिर से मार-धाड़ करती दिखेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 2' का हुआ ऐलान

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन