1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर-सारा अली खान की तुलना पर बोले करण जौहर, कहा- ये ठीक नहीं

जाह्नवी कपूर-सारा अली खान की तुलना पर बोले करण जौहर, कहा- ये ठीक नहीं

 Published : Dec 03, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 08:25 pm IST

साल 2018 में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू करने वाली हैं। पिछले साल से ही दोनों की तुलना की जा रही है, लेकिन करण जौहर का मानना है कि दोनों के बीच की यह तुलना सही नहीं है।

Janhvi Kapoor, Sara Ali Khan- India TV Hindi
Janhvi Kapoor, Sara Ali Khan Image Source : TWITTER

साल 2018 में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू करने वाली हैं। पिछले साल से ही दोनों की तुलना की जा रही है, लेकिन करण जौहर का मानना है कि दोनों के बीच की यह तुलना सही नहीं है।

करण, जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' और सारा की दूसरी फिल्म 'सिम्बा' के प्रोड्यूसर हैं। 3 दिसंबर को 'सिम्बा' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर उनसे सारा और जाह्नवी के बारे में पूछा गया। इस पर करण ने कहा- ‘‘दोनों लड़कियां 21-22 साल की हैं और अगर इस उम्र में हम उनके बीच तुलना शुरू कर देते हैं तो यह ठीक नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों शानदार, खूबसूरत और मेहनती हैं... पुरस्कार कभी मायने नहीं रखता है...उन्होंने जो काम किया, लोगों से उन्होंने जो प्यार पाया, वही उनके लिए पुरस्कार है।’’

'सिम्बा' को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। करण ने कहा कि वह लंबे समय से रोहित के साथ काम करना चाहते थे और उनका यह सपना अब जाकर पूरा हुआ। फिल्म में सारा के अलावा रणवीर सिंह हैं। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

वहीं 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है।

(PTI इनपुट के साथ)

Also Read:

जयमाला के वक्त छलके प्रियंका की आंखों से आंसू, चाचा ने किया कन्यादान

Bigg Boss 12: सलमान खान की बातों से निराश श्रीसंत ने खुद को पहुंचाई चोट, इलाज के लिए गए अस्पताल

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली तस्वीर आई सामने, ग्रीन साड़ी में देसी गर्ल का ऐसा था लुक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन