1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने पैपराज़ी को भेजा नोट, कॉफी पर किया इन्वाइट

सारा अली खान ने पैपराज़ी को भेजा नोट, कॉफी पर किया इन्वाइट

 Published : Dec 02, 2018 07:36 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 06:59 pm IST

सारा अली खान लोगों का दिल जीतना अच्छे से जानती हैं। उन्होंने पैपराज़ी को अपने हाथ से लिखी चिट्ठी भेजी और सबको कॉफी पर बुलाया।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
Sara Ali Khan Image Source : INSTAGRAM/ SARAALIKHAN95

सारा अली खान लोगों का दिल जीतना अच्छे से जानती हैं। उन्होंने पैपराज़ी को अपने हाथ से लिखी चिट्ठी भेजी और सबको कॉफी पर बुलाया। सारा ने उनके डेब्यू से पहले ही उनके लिए इतना प्यार दिखाने के लिए सबका शुक्रिया अदा किया है और इसीलिए उन्हें कॉफी पर भी बुलाया है।

उनके इस कदम ने फोटोग्राफर्स का दिल जीत लिया है। एक पैपराज़ो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा की चिट्ठी शेयर की है और उनके इस कदम की सराहना की है।

उनके पोस्ट पर फैंस के कई मैसेज आए। लोग सारा की बहुत तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने सारा को उनकी डेब्यू फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। आपको बता दें कि सारा की फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं।

फिल्म 2013 में 'केदारनाथ' में आई भीषण बाढ़ पर आधारित है। साथ ही इसमें सुशांत-सारा का रोमांस भी दिखाया गया है।

सारा इस साल रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' में भी नजर आएंगी। सिम्बा में उनके साथ रणवीर सिंह और सोनू सूद हैं। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

सिम्बा तेलुगू हिट 'टेम्पर' का ऑफिशियल रीमेक हैं। 'टेम्पर' में जूनियर एनटीआर और काजल अग्रवाल थे। हालांकि पूरी फिल्म को कॉपी नहीं किया गया है। रोहित शेट्टी के मुताबिक, स्टोरी लाइन का सिर्फ 20% लिया गया है।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो, मां और निक के साथ खूब किया डांस

2.0 Movie collection day 3: रजनीकांत और अक्षय की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

सोनाली बेंद्रे लौट रहीं भारत, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जाहिर की खुशी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन