1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन पर सारा, दिशा, जाह्नवी सहित इन एक्ट्रेसेस से बरपाया कहर , देखें तस्वीरें

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन पर सारा, दिशा, जाह्नवी सहित इन एक्ट्रेसेस से बरपाया कहर , देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2018 11:11 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 03:18 pm IST

हां एक ओर रेखा हर किसी को अपनी ओर आकर्षिक कर रही है। वहीं दूसरी ओर दिशा पटानी, हेमा मालिनी , निमरक कौर जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी नजर आ रहे है।

DeepVeer Reception- India TV Hindi
DeepVeer Reception

Deepika Padukone-Ranveer Singh Reception: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए एक खूबसूरत पार्टी रखी है। यह दीपिका और रणवीर का तीसरा रिसेप्शन है। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली में पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति रिवाज से शादी की। इस शादी के बाद दोनों वापस लौटे और बैंगलुरू में दीपिका के मम्मी पापा ने एक खूबसूरत रिसेप्शन रखा, इसके बाद 28 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने मीडिया वालों के लिए रिसेप्शन रखा। आज का रिसेप्शन ग्रैंड है, क्योंकि बॉलीवुड जगत के नामी सितारे इस रिसेप्शन का हिस्सा बन रहे हैं। इस मौके में सिनेमा जगत के साथ-साथ खेल जगत के लोग  शामिल हो रहे है।

जहां एक ओर रेखा हर किसी को अपनी ओर आकर्षिक कर रही है। वहीं दूसरी ओर दिशा पटानी, हेमा मालिनी, निमरक कौर जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी नजर आ रहे है। देखें तस्वीरें..

DeepVeer Reception
DeepVeer Reception

जाहन्वी अपनी मां की तरह खूबसूरत लग रही हैं। जाहन्वी को देखकर ​'चांदनी' फिल्म की श्रीदेवी की याद आ गई। फिल्म चांदनी में श्रीदेवी ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उसके बाद दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में जाह्नवी को श्रीदेवी की याद आ गई।

DeepVeer Reception
DeepVeer Reception

सोनाक्षी सिन्हा लेमन यैलो कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत और हॉट नजर आ रही है।

DeepVeer Reception
DeepVeer Reception

शिल्पा शेट्टी भी गोल्डन-सिल्वर कॉम्बिनेशन के ड्रेस में काफी हॉट नजर आ रही है। लाइट मेकअप के साथ हाथों में डायमंड ब्रेसलेट पहने हुए नजर आ रही है।

Deepika ranveer reception
Deepika ranveer reception

दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएं। जहां टाइगर श्रॉफ व्हाइट कोट और ब्लैक पैंट में हैंडसम नजर आ रहे है। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ग्रे कलर की ऑफ शोल्डर गाउन में काफी हॉट नजर आ रही हैं। जिशा के लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ केवल गले में डायमंड नेकलेस पहना हुआ जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। 

Deepika ranveer reception
Deepika ranveer reception

वहीं एक्ट्रेस निमरत कौर की बात करें को उनकी खूबसूरती का जवाब ही नहीं है। वह मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट में गाउन पहने हुए नजर आईं। जिसके ऊपर से उन्होनें खूबसूरत तरीके से दुपट्टा कैरी किया हुआ था। लाइट मेकअप के साथ ग्रीन-रेड कुंदन नेकलेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

Deepika ranveer reception
Deepika ranveer reception

सारा अली खान की बात करें तो वह भी काफी हॉट अंदाज में नजर आईं। वह गोल्डन सिल्वर कलर की शार्ट ड्रेस में नजर आईं।

Deepika ranveer reception
Deepika ranveer reception

आदिती रॉय हैदरी पिंक और रेड कलर के गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Deepika ranveer reception
Deepika ranveer reception

राधिका आप्टे ब्लैक कलर की शिफॉन साड़ी में काफी हॉट नजर आ रही थी। रेड कलर की लिपस्टिक के साथ हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ था।

deepveer reception
deepveer reception

संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ आएं। मान्यता काफी खूबसूरत और हॉट नजर आ रही थी। उन्होंने क्रीम -ब्लैक कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थी।

deepveer reception
deepveer reception

साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल गोल्डन कलर की साड़ी में काफी नजर आईं थी। वह सिंपल लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। 

दीपवीर के रिसेप्शन में ऐश्यर्या रॉय भी खूबसूरत अंदाज में नजर आई। उन्होंने व्हाइट कलर के मिरर और एंब्राइड्री लगा हुआ वहंगा पहने हुए नजर आईं।

मेकअप की बात करें तो लाइट मेकअप के साथ ओपर हेयर किए हुए थे।

Deepveer reception
Deepveer reception

सैयामी खेर भी सिल्वर कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत और हॉट नजर आ रही थी। स्मोकी आइज के साथ लाइट लिपस्टिक और हेयर स्ट्रेट किया हुआ था।

DeepVeer Reception
DeepVeer Reception

तारा तलसानिया भी गोल्डन कलर की लहंगा चुनकरी में नजर आईं। वह काफी हॉट नजर आ रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल