न्यूयॉर्क में कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे अपनों के बीच खुशी के कुछ पल बिताने मुंबई लौट आई हैं। सोनाली ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह घोषणा की और इसमें उन्होंने एक मैसेज और एक फोटोग्राफ शेयर किया है। वह रविवार रात 2.30 बजे तक मुंबई पहुंच गई थी।
Related Stories
मैसेज में सोनाली ने लिखा है, "दूरियां हमें काफी कुछ सिखाती हैं। घर से दूर रहने के बाद मुझे यह अहसास हुआ कि मुझे कितने लोगों की कहानियों के बारे में पता चल रहा है। सभी अलग तरीके से अपनी जिंदगी की कहानी लिखने की कोशिश करते हैं, साथ ही सब संघर्ष भी कर रहे हैं। लेकिन कोई भी हार नहीं मानता है।"
सोनाली ने आगे लिखा है, "अब जब मैं अपने घर वापस लौट रही हूं, मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती, पर तब भी मैं कोशिश करूंगी। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं अपने परिवार और दोस्तों से मिल पाऊंगी। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि मैं वह सब कर पाऊंगी, जो मुझे पसंद है, साथ ही अभी तक के सफर के लिए मैं शुक्रिया कहना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "अभी जंग पूरी नहीं हुई है, लेकिन मैं खुश हूं और आने वाले समय में भी खुश रहना चाहती हूं।"
सोनाली ने 4 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया था कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। उसके बाद वह न्यॉयॉर्क इलाज करवाने चली गई थीं। वहां उनसे मिलने सुजैन खान, प्रियंका चोपड़ा पहुंची थीं।
सोनाली अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर लोगों को खुद की जिंदगी से अपडेट रखती थीं। वह त्योहारों पर अपने परिवार और देश को बहुत मिस करती थीं।
(IANS इनपुट के साथ)
Also Read:
मलाइका अरो़ड़ा 'दिलबर' गाने पर कदम थिरकाती आईं नजर, देखिये वायरल वीडियो