1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाली ब्रेंद्रे पति और बेटे के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते हुए इस वजह से हुई इमोशनल, दिया खूबसूरत मैसेज

सोनाली ब्रेंद्रे पति और बेटे के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते हुए इस वजह से हुई इमोशनल, दिया खूबसूरत मैसेज

 Published : Nov 08, 2018 12:12 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 12:27 pm IST

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पति गोल्डी बहल और बेटे रणवीर के साथ न्यूयार्क में दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं। जैसा की आपको पता है सोनाली कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से काफी समय से वह न्यूयार्क में रह रही हैं।

सोनाली बेंद्रे- India TV Hindi
सोनाली बेंद्रे

नई दिल्ली: एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पति गोल्डी बहल और बेटे रणवीर के साथ न्यूयार्क में दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं। जैसा की आपको पता है सोनाली कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से काफी समय से वह न्यूयार्क में रह रही हैं। सोनाली ने पति-बेटे के साथ दिवाली की फोटो शेयर करते हुए फोटो कैप्शन मे लिखा कि बिना ट्रेडिशनल कपड़े और छोटी सी पूजा। त्योहार मनाने का तरीका बदल गया  लेकिन यह त्योहार हमारे दिल में बसता है। जैसा कि फोटो में देख सकते हैं एक बर्तन में गुलाब जामुन और ड्राई फ्रूट रखे हैं। आपको बता दें कि कैंसर की वजह से सोनाली काफी टाइम से इलाज के लिए न्यूयार्क में ही है।

जैसा कि आपको पता है सोनाली जुलाई महीने से कैंसर के इलाज के लिए न्यूयार्क में हैं। सोनाली आए दिन अपनी कैंसर की लड़ाई से जूझ रही जिंदगी के अनुभव को अपने पोस्ट के माध्यम से शेयर करती हैं। सोनाली बीमारी के दौरान अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव अनुभव को आए दिन को शेयर करती हैं। साथ ही वह अपने फैंस के लिए मैसेज देना नहीं भूलती।

सोनाली से आए दिन बॉलीवुड के सेलेब्स मिलने आते रहते हैं। कुछ दिन पहले सोनाली ने दिया मिर्जा, सुजैन खान, गायत्री जोशी के साथ फोटो शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, भी सोनाली से मिलने आए थे जिसकी जानकारी खुद सोनाली ने दी थी।

प्रियंका, कैटरीना, माधुरी, ऐश्वर्या, शाहिद समेत बॉलीवुड सितारों ने इस तरह मनाई दिवाली, देखें खूबसूरत तस्वीरें

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण शादी का न्यौता लेकर पहुंचे संजय लीला भंसाली के घर

लवबर्ड अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा निकले डिनर डेट पर, आप भी देखे फोटो

सुष्मिता सेन-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियों के साथ इस तरह मना रही हैं दिवाली, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन