1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लवबर्ड अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा निकले डिनर डेट पर, आप भी देखे फोटो

लवबर्ड अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा निकले डिनर डेट पर, आप भी देखे फोटो

 Published : Nov 07, 2018 01:57 pm IST,  Updated : Nov 07, 2018 01:57 pm IST

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा अपनी रिलेशनशिप को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेट नाइट डिनर डेट पर देखा गया।

मलाइका अरोड़ा- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा

नई दिल्ली: एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा अपनी रिलेशनशिप को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेट नाइट डिनर डेट पर देखा गया। कुछ समय पहले तक ये दोनों लव बर्ड अपनी रिलेशनशिप दुनिया से छिपाते थें लेकिन हाल ही में अर्जुन के इस फोटो पर मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन बहुत कुछ साफ कर देगा। 

बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के अफेयर की चर्चा इन दिनों जोरों पर है।हालांकि, इस कथित जोड़ी ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन इन दिनों दोनों की पब्लिक अपीयरेंस काफी कुछ इशारा करती दिख रही है। इनकी नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर यही कहा जा रहा है कि इनके बीच कुछ तो जरूर है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में डिनर डेट के लिए निकले थे। ये तस्वीरें पोस्ट डिनर डेट की हैं।

दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद इस जोड़े के शादी करने की चर्चा और तेज हो गई है।

इससे पहले मिलान एयरपोर्ट पर दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें अर्जुन और मलाइका एक-दूजे के हाथों में हाथ डाले चलते हुए दिख रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले साल अप्रैल में शादी करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मलाइका के क्लोज फ्रेंड ने उनके लिए कोई पार्टी रखी थी, जहां अर्जुन भी इन्वाटेड थे।

एक टेलिविजन रिऐलिटी शो में भी अर्जुन और मलाइका हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। इस शो की जज मलाइका अरोड़ा हैं। शो के दौरान इनकी नजदीकियों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

बता दें कि मलाइका ने साल 1998 में ऐक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन