1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जयमाला के वक्त छलके प्रियंका की आंखों से आंसू, चाचा ने किया कन्यादान

जयमाला के वक्त छलके प्रियंका की आंखों से आंसू, चाचा ने किया कन्यादान

 Published : Dec 03, 2018 06:47 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 06:47 pm IST

प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हिंदू रीति-रिवाज से शादी के दौरान रो पड़ी प्रियंका चोपड़ा।

Priyanka chopra and Nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and Nick jonas Image Source : YOGEN SHAH

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों 1-2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। 1 दिसंबर को क्रिस्चन रीति-रिवाजों से तो वहीं 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। प्रियंका और निक की शादी की फोटोज अभी तक किसी ने भी शेयर नहीं की है। मगर मेहंदी और संगीत की कुछ फोटोज आ चुकी हैं। हालांकि सभी को शादी की फोटोज का इंतजार है। इसी बीच पता चला है कि प्रियंका चोपड़ा कन्यादान के समय रो पड़ी थी।

शादी का मौका हर लड़की के लिए खास होता है। यह मौका प्रियंका के लिए भी बहुत खास था। शादी में शामिल हुए मेहमानों ने बताया कि प्रियंका जयमाला के समय इमोशनल हो गई थीं। जिसके बाद निक ने उन्हें संभाला फिर प्रियंका मुस्कुराने लगीं।

प्रियंका का कन्यादान परिणीति के माता-पिता यानि उनके चाचा-चाची ने किया था। प्रियंका चोपड़ा के पिता नहीं है जिसकी वजह से यह रस्म उनके चाचा-चाची ने पूरी की। 

प्रियंका चोपड़ा की चूड़ा और हल्दी सेरेमनी एक साथ हुई थी। जिसमें उनके अंकल ने उन्हें 21 चूड़ियां तोहफे में दी थी।

प्रियंका और निक ने अभी तक शादी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन उनके जोधपुर से निकलने की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन फोटोज में प्रियंका ने ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी है। साथ ही हाथ में चूड़ा, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भी लगा रखा है।

Priyanka chopra and Nick jonas
Image Source : YOGEN SHAHPriyanka chopra and Nick jonas

priyanka and Nick
Image Source : YOGEN SHAHpriyanka and Nick

priyanka and Nick
Image Source : YOGEN SHAHpriyanka and Nick

priyanka and Nick
Image Source : YOGEN SHAHpriyanka and Nick

priyanka and Nick
Image Source : YOGEN SHAHpriyanka and Nick

शादी के बाद प्रियंका और निक 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन देने वाले हैं। जिसमें उनके रिश्तेदारों के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और संजय लीला बंसाली भी शामिल होंगे। इसके बाद प्रियंका और निक मुंबई में भी एक रिसेप्शन देंगे।

Also Read:

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन भी आए नजर

विक्की डोनर के बाद अब 'ड्रीम गर्ल' बनने वाले हैं आयुष्मान खुराना, देखें पहला लुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन