1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर से मार-धाड़ करती दिखेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 2' का हुआ ऐलान

फिर से मार-धाड़ करती दिखेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 2' का हुआ ऐलान

 Published : Dec 10, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 01:01 pm IST

'मर्दानी 2' साल 2014 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी रॉय नामक एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई थी, जो नाबालिग लड़कियों की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करती हैं।

मर्दानी 2- India TV Hindi
मर्दानी 2

मुंबई: अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म 'मर्दानी' की सीरीज में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म का पहला भाग उनके दिल के बहुत करीब है और उनके लिए 'मर्दानी 2' की शूटिंग शुरू होने का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। 

रानी आखिरी बार फिल्म 'हिचकी' में नजर आईं थीं। रानी ने एक बयान में कहा, "मर्दानी 2' हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। फिल्म की रिलीज के बाद हर कोई मुझसे बार-बार पूछता था कि मैं 'मर्दानी 2' कब करूंगी और मुझे यकीन है कि यह घोषणा उन सभी को चकित कर देगी। गोपी ने एक असाधारण पटकथा लिखी है जो हम सभी को काफी पसंद है और मेरे लिए फिल्म की शूटिंग शुरू होने का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।"

'मर्दानी 2' 2014 में रिलीज हुई थी जिसमें रानी ने शिवानी रॉय नामक एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था जो नाबालिग लड़कियों की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करती हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग अगले साल से शुरू हो रही है और यह फिल्म 2019 के मध्य में रिलीज होगी।

Also Read:

ईशा अंबानी की शादी में झूमे शाहरुख और गौरी

तैमूर अली खान ने जीता गोल्ड मेडल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन