1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की शादी का कार्ड न मिलने से निराश बरेली के लोग, एक्ट्रेस के घर को लाइट से सजाया

प्रियंका चोपड़ा की शादी का कार्ड न मिलने से निराश बरेली के लोग, एक्ट्रेस के घर को लाइट से सजाया

 Published : Dec 03, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 07:22 pm IST

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी भले ही जोधपुर में हुई हो, लेकिन इस शादी को लेकर बरेली के लोग भी बहुत उत्साहित थे।

Nick Jonas, Priyanka Chopra- India TV Hindi
Nick Jonas, Priyanka Chopra Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी भले ही जोधपुर में हुई हो, लेकिन इस शादी को लेकर बरेली के लोग भी बहुत उत्साहित थे। आपको तो पता ही होगा कि प्रियंका बरेली की हैं। हालांकि वहां के लोगों को शादी के कार्ड का इंतजार था, जो उन्हें मिला नहीं, लेकिन वह इस बात से निराश नहीं हुए और उन्होंने प्रियंका के घर को लाइट से सजा दिया। वहां के लोगों ने मिठाइयां भी बांटी।

बरेली रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रियंका के पुराने घर की देखभाल करने वाले पंडित परमेश्वर राय पांडे ने बताया कि ‘बिटिया‘ की शादी का न्यौता नहीं मिलने के बावजूद शहर के लोगों ने शनिवार रात प्रियंका की शादी पर उनके सूने घर को आबाद कर दिया।

उन्होंने बताया कि लोगों ने घर पर रोशनी की झालरें लगाई, आतिशबाजी की और डीजे की धुन पर थिरके। अब तक ना जाने कितने क्विंटल मिठाई भी बांटी जा चुकी है। शहर में तमाम जगह प्रियंका-निक के पोस्टर भी लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रियंका उन्हें अपना मामा मानती थीं। करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से उनकी बात हुई थी। मगर बिटिया की शादी का बुलावा नहीं आया।

वहीं, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने टेलीफोन पर ‘भाषा‘ को बताया कि केयरटेकर परमेश्वर पांडे से पता चला कि प्रियंका की शादी के शुभ अवसर बरेली के लोग खुशिया मना रहे हैं और उन्हें बरेली के लोगों पर गर्व है।

मधु ने बताया कि उन्होंने प्रियंका-निक की शादी का कोई कार्ड नहीं छपवाया था। बस चुनिंदा लोगों को फोन से न्यौता दिया गया। उन्होंने बताया कि बरेली से तमाम लोगों के शुभकामना सन्देश आ रहे हैं। व्यस्तता के कारण अभी वह धन्यवाद नहीं दे पा रही हैं। समय मिलने पर सभी को धन्यवाद देंगी।

गौरतलब है कि शनिवार को जोधपुर में अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु की कर्मभूमि बरेली है। प्रियंका के विश्व सुंदरी का खिताब जीतने और फिर फिल्मी जगत में आने से पहले उनके माता-पिता बरेली के किला इलाके में 'कस्तूरबा’ नाम से अपना अस्पताल संचालित करते थे।

प्रियंका बरेली में ही पली-बढ़ीं हैं। उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा ली है। प्रियंका-निक की शादी की खुशी में बरेली के सिविल लाइन स्थित एक प्रतिष्ठान ने गरीब बच्चों को मुफ्त चाट खिलायी। यह वही दुकान है जिस पर प्रियंका अक्सर चाट खाने आती थीं।

प्रतिष्ठान के मालिक चमन कुमार ने बताया कि प्रियंका को उनके यहां की चाट बहुत पसंद थी और उनकी शादी की खुशी में वह आज गरीब बच्चों को मुफ्त चाट खिला रहे हैं।

आर्मी स्कूल में प्रियंका की शिक्षिका रही माधवी मिश्रा ने नवदम्पति को शुभकामनाएं दीं और प्रियंका को संदेश दिया कि वह शादी की सुनहरी यादों को हमेशा अपने दिल में सहेजकर रखें।

उधर, बरेली के महापौर उमेश गौतम ने इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में प्रियंका की शादी की खुशी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया।

(PTI इनपुट के साथ)

Also Read:

जयमाला के वक्त छलके प्रियंका की आंखों से आंसू, चाचा ने किया कन्यादान

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली तस्वीर आई सामने, ग्रीन साड़ी में देसी गर्ल का ऐसा था लुक

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन भी आए नजर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन